पणजी
भारतीय नौसेना का लड़ाकू विमान मिग 29K बुधवार को गोवा में दुर्घटनाग्रस्त हो गया है। समाचार एजेंसी के अनुसार, घटना में पायलट सुरक्षित है।
एजेंसी से प्राप्त सूचनाओं के अनुसार, दुर्घटना से ठीक पहले यह लड़ाकू विमान अपने बेस की ओर लौट रहा था। दुर्घटना के कारणों का पता लगाने के लिए भारतीय नौसेना ने जांच समिति का गठन कर दिया है। बताया जा रहा है कि नौसेना का यह मिग-29के लड़ाकू विमान नियमित उड़ान पर था।
तकनीकी खराबी के कारण हुआ हादसा
नौसेना की ओर से ट्विटर पर साझा की गई जानकारी में बताया गया है कि यह लड़ाकू विमान गोवा के समुद्री तट के ऊपर नियमित उड़ान पर था। तभी इसमें किसी तकनीकी खराबी का पता चला, जिसके बाद पायलट अपने बेस स्टेशन की ओर लौटने लगा। इसी दौरान विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया। पायलट ने दुर्घटना के ठीक पहले खुद को सकुशल इजेक्ट कर लिया था।
What do you feel about this post?
Like
Love
Happy
Haha
Sad

