मनेंद्रगढ़/ जनकपुर
वन मंडल मनेन्द्रगढ़ के अंतर्गत आने वाले वन परिक्षेत्र कुँवारपुर में भालू के हमले से एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया है जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है।
ग्राम पंचायत मन्नोड में वन्यप्राणी भालू द्वारा महेन्द्र आत्मज सुबरन पर हमला कर दिया गया। महेन्द्र सुबह शौच जाने के लिये जैसे ही घर से बाहर निकला तो एक मादा भालू और उसके दो शावकों ने उस पर हमला कर दिया। भालुओ ने उसके शरीर को जगह जगह नोंच दिया लिया। भालुओ द्वारा अचानक किये गये हमले से महेन्द्र गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद परिजनों ने उसे बेहतर ईलाज के लिये जनकपुर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती करा दिया है जहां अभी भी उसका उपचार चल रहा है। इस संबंध में वन परिक्षेत्राधिकारी कुंवारपुर राम सागर गुप्ता ने बताया की घायल महेन्द्र को ईलाज के लिये प्रारंभिक सहायता के रूप में 2 हजार रुपए दिया गया है और प्रकरण तैयार कर आगे भी ईलाज में सहायता की जायेगी।
What do you feel about this post?
Like
Love
Happy
Haha
Sad

