नगर निगम भोपाल आर्थिक संकट से जूझ रहा, कर्मचारियों वेतन देने की व्यवस्था भी नहीं

मध्य प्रदेश राज्य

भोपाल
 त्योहारी सीजन में दैनिक भोगी कर्मचारियों के सामने बड़ी मुश्किल आन पड़ी है। जहां त्योहार को सीजन में कई विभागों को दिवाली का बोनस दिया जा रहा है। तो वहीं दूसरी तरफ नगर सरकार के कर्मचारियों की दिवाली खराब होने वाली है। बता दें कि मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल की शहर सरकार की माली हालत ठीक नहीं है। नगर निगम भोपाल आर्थिक संकट से जूझ रहा है। समय पर कर की वसूली नहीं कर पाने के कारण भोपाल नगर निगम की हालत खस्ता है। हालात ये हैं कि त्योहारी महीने में नगर निगम के अधिकारीयों, अपर आयुक्तों सहित 2000 से ज्यादा अधिकारी-कर्मचारियों की तनख्वाह के लाले पड़ गए हैं। करीब 11 हजार से ज्यादा दैनिक वेतन भोगी कर्मचारियों की तनख्वाह के तौर पर 10 करोड़ रुपए बांटे जा चुके हैं, लेकिन अफसरों की तनख्वाह के लिए करीब 20 करोड़ रुपए की व्यवस्था अभी नहीं हो पाई है।

Nagar nigam: यह हालात लंबे वक्त बाद बने है, जब नगर निगम में सभी अधिकारी-कर्मचारियों को तनख्वाह नहीं बंट पाई है। इसके पीछे एक बड़ी वजह समय पर वसूली नहीं हो पाना बताया जा रहा है। चुंगी क्षतिपूर्ति के तौर पर नगर निगम को सरकार से हर महीने 22 करोड़ रुपए मिलते हैं लेकिन यह रकम भी अभी निगम को नहीं मिली है। अगस्त में हुई राजस्व वसूली से सितंबर महीने में समय पर तनख्वाह बंट गई थी। सितंबर महीने में अब तक केवल 20 करोड़ रुपए ही वसूल हो पाए हैं। इनमें से 10 करोड़ रुपए दैनिक वेतन भोगी कर्मचारियों को बांटे जा चुके हैं, बाकी पैसा अन्य कार्यों में खर्च हो गया। बता दें कि जनता ने अपने करों का भुगतान नहीं किया है जिससे ये हालत उत्पन्न हुए है। जहां एक ओर सभी दिवाली की तैयारियां बड़े ही धूमधाम से कर रहे है। तो वहीं दूसरी ओर इस विभाग के कर्मचारियों को रोजमर्रा की चिजों के लिए काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry