रकुल प्रीत सिंह साउथ इंडस्ट्री में काफी हिट हैं। अब पिछले कुछ समय में उन्होंने बॉलीवुड में भी बेहतर जगह बना ली है। जल्द ही वे आयुष्मान खुराना के साथ फिल्म ‘डॉक्टर जी’ में नजर आएंगी। वहीं, पर्सनल लाइफ की बात करें तो वे जैकी भगनानी के साथ लम्बे समय से रिलेशनशिप में हैं। अक्सर दोनों की शादी को लेकर बातें भी होती रहती हैं। अब इस बारे में रकुल के भाई ने शादी को लेकर कुछ जानकारी दी है। बताया जा रहा है कि 2023 में यह कपल विवाह बंधन में बंधने की तैयारी कर रहा है। रकुल प्रीत और जैकी भगनानी अक्सर साथ नजर आते हैं। दोनों ही एक दूसरे को पसंद करते हैं और अपने रिश्ते को एक स्टेप आगे लेकर जाना चाहते हैं। इस बारे में रकुल के भाई ने भी सहमति दी है। रकुल के भाई अमन ने बताया है कि रकुल ने जैकी के साथ कुछ प्रोजेक्ट्स में काम किया है। दोनों एक दूसरे को पसंद करते हैं और शादी भी करना चाहते हैं। शादी को लेकर फिलहाल कोई डेट डिसाइड नहीं की गई है। लेकिन रकुल खुद इस बारे में सबको बताएगी। जैकी के पास कई बड़े प्रोजेक्ट्स हैं और रकुल भी अपने प्रोजेक्ट्स में व्यस्त हैं। ऐसे में दोनों शादी के लिए सोच समझकर निर्णय करेंगे। रकुल प्रीत सिंह और जैकी भगनानी के करीबी लोगों का मानना है कि यह बहुत प्यारा कपल है। दोनों एक दूसरे से बेहद प्यार करते हैं। ऐसे में कुछ दोस्तों का कहना है कि शादी 2023 में होगी और यह एक तरह से निश्चित है। वासु भगनानी के बेटे जैकी भगनानी की रकुल से शादी को लेकर सभी उत्साहित हैं और डेट सामने आने का इंतजार कर रहे हैं। उधर, माना जा रहा है कि अपनी फिल्मों को बड़े स्तर पर दिखाने वाले वासु अपने बेटे की शादी को भी अलग अंदाज में करने के इच्छुक हैं। माना जा रहा है कि रकुल ही इस बारे में वे निर्णय लेंगी और शादी को लेकर अनाउंसमेंट भी वे ही करेंगी।
What do you feel about this post?
Like
Love
Happy
Haha
Sad

