अवैध मदरसों पर योगी सरकार ने कार्रवाई की तो , आर -पार की बगावत होगी-मुफ़्ती मोहम्मद जाहिद

उत्तर प्रदेश राज्य

अलीगढ़

यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर प्रदेश के सभी जिलों में अवैध रूप से संचालित मदरसों का सर्वे किया जा रहा है । इसी कड़ी में अलीगढ़ जिले में 103 मदरसे अवैध रूप से संचालित होते पाए गए। जिसकी रिपोर्ट जिला अधिकारी इंद्र विक्रम सिंह के द्वारा शासन को भेज दी गई है। जिला अधिकारी के द्वारा गैर तरीके से चलाए जा रहे मदरसों को लेकर भेजी गई रिपोर्ट के बाद अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी के थेयोलॉजी डिपार्टमेंट के पूर्व विभागाध्यक्ष मुफ़्ती मोहम्मद ज़ाहिद ने मदरसों पर हो रही कार्रवाई को लेकर बड़ा बयान दिया है ।

मुफ्ती मोहम्मद जाहिद
अवैध मदरसों पर हो रही कार्रवाई को लेकर मुफ़्ती मोहम्मद ज़ाहिद ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को चैलेंज देते हुए चेतावनी दी है। उन्होंने कहा कि अगर मदरसों पर उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा कार्रवाई की गई तो इसके बाद सीधे आर -पार की बगावत होगी।

सीएम योगी जबरदस्ती महाराज बने हुए हैं : मुफ़्ती मोहम्मद ज़ाहिद
मुफ्ती मोहम्मद जाहिद सूबे के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर निशाना साधते हुए कहा कि सीएम योगी को पहले आगे आ करके खुद ये कहना चाहिए कि वह जबरदस्ती महाराज बने हुए हैं । ग़रीब लोग मदरसे चलाते हैं। चंदा एकत्रित कर के मदरसों का संचालन किया जाता है जबकि उत्तर प्रदेश सरकार को चाहिए कि मदरसों के रजिस्ट्रेशन को खोला जाए। उनको पैसे दिए जाएं लेकिन ऐसा नहीं किया जा रहा है। अगर मदरसों पर कोई कार्यवाही सरकार करती है तो देश में बग़ावत होकर रहेगी।

मदरसों का सर्वे करा रही है योगी सरकार
उत्तर प्रदेश की योगी सरकार प्रदेश में मदरसों का कायाकल्प बदलने के लिए काफी सजग है । योगी सरकार मदरसों को आधुनिक रूप में बदलना चाहती है जिसे लेकर अवैध मदरसों को सर्वें किया जा रहा है । मदरसे का सर्वे करने का मकसद प्रदेश के सभी जिलों में कितने अवैध रूप से मदरसें चल रहे हैं । इसके अलावा कितने बच्चें पढ़ रहे हैं और मदरसों को चलाने के लिए कहां से रूपये आ रहे हैं इनका स्त्रोत क्या है ?

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry