पचमढ़ी में एक होटल व् हुक्का बार पर पुलिस की कार्रवाई

मध्य प्रदेश राज्य

नर्मदापुरम
 पचमढ़ी के एक होटल का वीडियो सामने आया है। इसमें युवक-युवती हुक्का बार में धुआं उड़ाते और फूहड़ गानों पर नशे में डांस करते नजर आ रहे हैं। वीडियो को इंस्टाग्राम पर एक पेज बनाकर बाकायदा प्रचारित किया गया है। नर्मदापुरम एसपी डॉ. गुरकरन सिंह ने इसका संज्ञान लेते हुए कार्रवाई के निर्देश दिए। पुलिस ने वीडियो की जांच कर भाजपा नेता लक्की खालसा के भाई दीपू उर्फ दशमेश सिंह की होटल लेग व्यू पर हुक्का एक्ट के तहत कार्रवाई की।

"The lazy monkey pachmarhi" नाम से पेज बनाया

इंस्टाग्राम पर The lazy monkey pachmarhi नाम से एक पेज बनाया गया। इस पेज पर 5 दिन पहले वीडियो को शेयर किया। 46 सेकंड के वीडियो में "तुम जैसे बेवडों का सहारा है दोस्तों, ये दिल तुम्हारे प्यार का मारा है दोस्तों" गाना बज रहा। इसमें एक युवती और युवक हाथों में हुक्का बार कश लेकर धुआं छोड़ते दिख रहे। रईस परिवार के बेटे-बेटियां फूहड़ता करते दिख रहे।

होटल संचालक पर कार्रवाई, हुक्का जप्त

मामला संज्ञान में आने के बाद एसपी डॉ. गुरकरन सिंह के निर्देश पर पचमढ़ी पुलिस ने लेग व्यू होटल में दविश दी। थाना प्रभारी रूपलाल उईके ने बताया होटल से एक हुक्का जप्त किया। होटल के संचालक दीपू उर्फ दशमेश सिंह पिता सतनाम सिंह निवासी पटेल रोड पचमढ़ी के खिलाफ कार्रवाई की गई। कोटपा एक्ट के तहत धारा 4/21 (एक), 5(1)/22 कार्रवाई हुई। हिदायत दी कि अगर दोबारा ऐसा हुआ तो FIR होगी।

भाजपा नेता की सफाई 6 माह पुराना वीडियो

भाजपा युवा मोर्चा के पुर्व मंडल अध्यक्ष लक्की खालसा ने सफाई देते हुए कहा कि वीडियो हमारी होटल का जरूर है। लेकिन 6 माह पुराना है। एक फैमिली आई थी। उन्हीं की पार्टी हुई थी। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर होने के सवाल को लेकर वे जवाब स्पष्ट नहीं दे पाएं।

 

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry