छग के साथ ही गुजरात व राजस्थान भी होगा गोबर के दीयों से रौशन

छत्तीसगढ़ रायपुर

रायपुर

दीपावली आने से पहले ही दुर्ग जिले के पुलगांव स्थित गोकुल नगर गौठान की स्व सहायता समूह की महिलाओ को गुजरात व राजस्थान से गोबर से बने दीयों का आर्डर मिल गया और महिलाएं इसे बनाने में जुट गई है क्योंकि दीपावली आने में मात्र एक सप्ताह का ही समय बचा हुआ है। इसलिए कहा जा सकता है कि छत्तीसगढ़ के साथ ही गुजरात व राजस्थान भी गोबर से बने रंगीन दीयों से रोशन होगा।

दुर्ग जिले के पुलगांव स्थित गोकुल नगर गौठान में स्व सहायता समूह की महिलाओ को दीपावली आने से पहले गुजरात और राजस्थान से भी बड़ी मात्रा में गोबर के दीए बनाने का अवार्ड मिला है। इसके अलावा समूह की महिलाएं अन्य राज्यों में भी दीये भेजने के लिए गोबर के रंगीन दिए तैयार कर रहीं है। महिलाओं ने अब तक 30 हजार दीये तैयार कर लिए हैं। स्व सहायता समूह की महिलाओं को आजीविका मूलक कार्य से जोड?े के लिए गोकुल नगर गौठान में ही शेड उपलब्ध कराया गया है और समूह की महिलाएं गोबर के दीए बनाने में लगी हुई क्योंकि दीपावली तैयार को मात्र एक सप्ताह ही बचा हुआ है।

स्वच्छता समूह की महिलाओं का कहना है कि गोबर में मिट्टी की मात्रा मिलाने के साथ-साथ इन गोबर में हवन की सुगंधित सामग्री भी मिलाई जा रही है जिससे यह जलने के साथ-साथ वातावरण को भी सुगंधित बनाएगा। इकोफ्रेंडली गोबर के दीयों के जलने से हवन सामग्री की खुशबू घरों में फैलेगी, इसके साथ साथ इसमें सब्जी बीज के दाने भी मिलाये जा रहें जिसे गार्डन में डालते ही ये पौष्टिक सब्जियां तैयार करेंगी।

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry