कांग्रेस की नीता सारस नगर परिषद की अध्यक्ष निर्वाचित

मध्य प्रदेश राज्य

डिंडौरी
 नगर परिषद डिंडौरी में भाजपा प्रत्याशी को हराकर कांग्रेस प्रत्याशी सुनीता सारस ने जीत दर्ज की है। भाजपा प्रत्याशी ममता सरैया को 6 और काग्रेस प्रत्याशी अनीता सारस को 8 मत मिले, एकमत रिजेक्ट हो गया। इसी के साथ कांग्रेस प्रत्याशी ने जीत दर्ज कर ली है।

गौरतलब है कि डिंडौरी नगर परिषद में 15 वार्ड हैं। कांग्रेस और भाजपा के 6-6 पार्षद विजयी हुए थे। तीन निर्दलीय पार्षदों ने भी चुनाव में जीत दर्ज की थी। भाजपा पार्षदों के साथ निर्दलीय तीन पार्षद विगत एक पखवाड़े से दूसरे जिलों में सैर कर रहे थे, उसके बाद भी चुनाव परिणाम भाजपा के लिए चौंकाने वाले सामने आए हैं। उपाध्यक्ष पद के लिए भी नामांकन जमा करने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। कांग्रेस की ओर से 5 बार से लगातार पार्षद रितेश जैन प्रत्याशी बन रहे हैं। भाजपा द्वारा अभी प्रत्याशी की अधिकृत घोषणा नहीं की गई है। अध्यक्ष पद में कांग्रेस की जीत के बाद कांग्रेसियों में भारी उत्साह देखा जा रहा है। पटाखे फोड़ने के साथ मिठाइयां बांटी जा रही हैं। भाजपा जिस तरह से चुनाव को लेकर एड़ी चोटी का जोर लगा रही थी, ऐसे में यह परिणाम भाजपा संगठन के लिए बहुत ही निराशाजनक माने जा रहे हैं। जिला पंचायत गंवाने के बाद भाजपा डिंडौरी नगर परिषद वह भी गंवा दिया है।

 

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry