भोपाल
केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने मेडिकल की पढ़ाई की हिन्दी पुस्तकों का विधिवत विमोचन किया. इसके साथ ही मध्य प्रदेश देश का ऐसा पहला राज्य बन गया है जहां अब मेडिकल की पढ़ाई अब हिन्दी में हो सकेगी.
इसके लिए एमबीबीएस फर्स्ट ईयर के तीन विषय का हिन्दी रूपान्तरण किया गया है. यह मध्य प्रदेश सरकार की बड़ी उपलब्धियों में जुड़ गया है.
मध्य प्रदेश के चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास सारंग ने कहा कि बताया कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का सपना मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की पहल पर आज पूरा हो गया. सीएम शिवराज ने हमें यह जिम्मा सौंपा था.
हमारे विभाग ने पूरी शिद्दत के साथ इसे पूरा किया है. सारंग ने कहा कि आजादी के अमृत महोत्सव पर मध्यप्रदेश सरकार की ओर से कदम उठाया गया है. उन्होंने गृहमंत्री की हौंसला अफजाई के लिए उनको धन्यवाद दिया.
What do you feel about this post?
Like
Love
Happy
Haha
Sad

