यूक्रेन की सीमा से लगे बेलगोरोड में रूसी सैन्य अड्डे पर हमला, 11 सैनिकों की मौत 15 घायल

दुनिया

मास्को
रूस के बेलगोरोड में स्थित सैन्य इलाके पर शनिवार को हुए आतंकी हमले में करीब 11 सैनिक मारे गए और 15 अन्य घायल हुए हैं। रूसी रक्षा मंत्रालय द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक यूक्रेन के पास स्थित रूसी सैन्य फायरिंग रेंज में दो स्वयंसेवी सैनिकों ने अन्य सैनिकों पर गोलीबारी की, जिसके बाद उन्हें मार दिया गया।

यूक्रेन की सीमा से लगे सैन्य अड्डे पर हुआ हमला
मंत्रालय के ओर से जारी आधिकारिक बयान में बताया गया है कि गोलीबारी की यह घटना दक्षिण-पश्चिमी रूस के बेलगोरोड क्षेत्र में हुई जो यूक्रेन की सीमा से लगा हुआ है। बताया जा रहा है कि टारगेट प्रैक्टिस के दौरान दो स्वयंसेवी सैनिकों ने अन्य सैनिकों पर गोलीबारी की। जिसके बाद हुई जवाबी कार्रवाई में दोनों की मौत हो गई। मंत्रालय ने इस घटना को आतंकवादी हमला बताया।

हमले में 11 रूसी सैनिकों की मौत
समाचार एजेंसी TASS के मुताबिक, शनिवार को देश के पश्चिमी इलाके में सैन्य प्रशिक्षण के दौरान यह हमला हुआ है। बताया जा रहा है कि हमलावर रूस के पूर्व सोवियत राज्यों से थे। रूसी अधिकारियों ने हमले को आतंकी घटना बताया है। हमले में 11 रूसी सैनिकों की मौत हो गई जबकि 15 अन्य गंभीर तौर से घायल है। जिनका इलाज जारी है।

रूसी सेना के लिए हो रही है भर्ती
यूक्रेन में रूसी सेना को मजबूत स्थिती प्रदान करने के लिए राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन द्वारा जल्दबाजी में लामबंदी के आदेश के बीच यह गोलीबारी की घटना हुई है। घोषणा के बाद भारी विरोध प्रदर्शन देखे जा रहे हैं, साथ ही हजारों की तादाद में लोग रूस छोड़ने की तैयारी कर रहे हैं। पुतिन ने शुक्रवार को कहा था कि सेना में करीब तीन लाख भर्तियां की जानी थीं। जिसके तहत करीब दो लाख बीस हजार रिजर्व किए गए लोगों को पहले ही बुलाया जा चुका है। 

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry