अब 19 अक्टूबर को जबलपुर पहुंचेंगे पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ,पनागर में सभा को करेंगे संबोधित

राजनीती

जबलपुर
 जबलपुर जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों के सभी संगठन के सदस्यों के साथ मिलकर एक पत्रकार वार्ता का आयोजन किया गया था। जहां विधायक तरुण भनोट, विधायक लखन घनघोरिया,विधायक विनय सक्सेना सहित महापौर जगत बहादुर सिंह अन्नू और शहरी ग्रामीण क्षेत्रों के संगठन के सभी सदस्य उपस्थित रहे।  गौरतलब है कि यह पत्रकार वार्ता मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष कमलनाथ के आगमन को लेकर आयोजित की गई थी। दरअसल आज  रविवार 16 अक्टूबर को पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ का जबलपुर आगमन होने वाला है। जिसके चलते पार्टी के सभी संगठन के सदस्य उनके आगमन की तैयारियों में जुटे हुए हैं।

बताया गया है कि पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ पनागर क्षेत्र में आयोजित होने वाली जनसभा को संबोधित करेंगे। उसके बाद पार्टी के कार्यकर्ताओं से कई मुद्दों को लेकर चर्चा भी की जाएगी। जिसमें यूरिया घोटाला, महंगाई, 2023 की चुनावी रणनीति सहित भ्रष्टाचार और अन्य कई प्रमुख मुद्दे शामिल है… वही पत्रकारों से चर्चा करते हुए विधायक तरुण भनोट ने विपक्ष की भाजपा सरकार पर कई आरोप भी लगाए है। उन्होंने कहा कि इस सरकार ने प्रदेश में सिर्फ भ्रष्टाचार ही किए हैं। उनका किसी व्यक्ति विशेष से कोई झगड़ा नहीं है बल्कि वह सरकार जिसने लोगों से वादे तो किए लेकिन कभी उन वादों को पूरा नहीं किया पूरे। प्रदेशवासियों को यह अच्छी तरह से ज्ञात है कि वर्तमान सरकार ने किस तरह से भ्रष्टाचार किया है। उन्होंने आगे कहा कि वर्ष 2023 के चुनाव में कांग्रेस की जीत निश्चित है और एक बार फिर से कमलनाथ के नेतृत्व में विकास कार्य होंगे।

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry