भोपाल
दीपावली से पहले मंगल पुष्य का शुभ संयोग आज है। साथ ही बुधवार को भी पुष्य नक्षत्र का संयोग कुछ देर तक रहेगा, इस अवधि में खरीदारी की जा सकती है। इस दौरान सराफा, कपड़ा, बर्तन, किराना, आॅटोमोबाइल, इलेक्ट्रॉनिक, इलेक्ट्रिकल्स सहित अन्य सेक्टर में अच्छी खरीदारी की उम्मीद है। पंडितों का कहना है कि इस शुभ संयोग में भूमि, भवन, वाहन, आभूषण, श्रीयंत्र, रत्न, घरेलू उपयोग के सामान, नवीन वस्त्र सहित सभी प्रकार के खरीदारी फलदायी होगी। इसके लिए बाजार पूरी तरह तैयार हैं।
ऐसा रहेगा शुभ मुहूर्त
मंगल पुष्य नक्षत्र: आज सुबह 5.13 से शुरू हुआ जो अगले दिन बुधवार सुबह 7.06 बजे तक रहेगा। चौघड़िया: चर का: सुबह 9.22 से 10.47 बजे तक। लाभ का: सुबह 10.47 से दोपहर 12.12 बजे तक। अमृत का: दोपहर 12.12 से दोपहर 1.37 बजे तक। शुभ का: दोपहर 3.02 से शाम 4.27 बजे तक।
What do you feel about this post?
Like
Love
Happy
Haha
Sad

