‘असलियत में बलात्कारियों का साथ’… बिलकिस बानो केस पर राहुल का पीएम मोदी पर हमला

देश

 नई दिल्ली
 
2002 गुजरात दंगों के दौरान बिलकिस बानो के बलात्कार केस में दोषियों की रिहाई पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने सीधे प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी पर हमला बोला है। उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा, लाल किले से महिला सम्मान की बात लेकिन असलियत में 'बलात्कारियों' का साथ।  दरअसल, सोमवार को गुजरात सरकार ने कोर्ट में दलील दी थी कि उन्होंने दोषियों की रिहाई केंद्र सरकार के कहने पर की। 15 अगस्त के दिन रेपिस्टों की रिहाई हुई थी। जेल के बाहर उन्हें मिठाई खिलाकर और माला पहनाकर स्वागत किया गया था।

मंगलवार को ट्विटर में पीएम नरेंद्र मोदी पर राहुल गांधी ने एक बार फिर हमला बोला। इन दिनों भारत जोड़ो यात्रा में व्यस्त राहुल गांधी ने लिखा, "लाल किले से महिला सम्मान की बात लेकिन असलियत में 'बलात्कारियों' का साथ। प्रधानमंत्री के वादे और इरादे में अंतर साफ है, PM ने महिलाओं के साथ सिर्फ छल किया है।"

 

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry