साउथ के होम्ब्ले प्रोडक्शन हाउस ने आज तक नहीं दी कोई फ्लॉप फिल्म, 2 ने तो इसी साल की रिकॉर्ड तोड़ कमाई

मनोरंजन

साउथ इंडियन फिल्में दर्शकों को सिनेमाघरों की ओर खूब खींच रही हैं। फिर चाहे बात साउथ इंडिया की हो या फिर हिंदी बेल्ट की, इन फिल्मों का जादू सिर चढ़कर बोल रहा है। 2022 से पहले बमुश्किल कोई एक साउथ इंडियन फिल्म हिंदी फिल्मों के बीच जगह बना पाती थी। लेकिन 2022 में साउथ के सिनेमा ने यह मिथक को तोड़ दिया है। वैसे साउथ इंडिया में कई ऐसे प्रोडक्शन हाउस हैं, जिसने लगभग हर बार हिट फिल्म ही दी है। आज हम आपको ऐसे ही एक प्रोडक्शन हाउस के बारे में बता रहे हैं, जिसकी आज तक कोई भी फिल्म फ्लॉप नहीं रही। इस प्रोडक्शन हाउस का नाम है होम्ब्ले फिल्म्स, जिसके फाउंडर विजय किरगंदुर हैं। होम्ब्ले फिल्म्स की पहली फिल्म है, जो 2014 में रिलीज हुई थी। जयंत सी. परंजी के निर्देशन वाली इस फिल्म में पुनीत राजकुमार और एरीका फर्नांडीज मुख्य भूमिका में थे। फिल्म का बजट लगभग 17 करोड़ रुपए था। फिल्म के कलेक्शन की सटीक जानकारी उपलब्ध नहीं है। लेकिन यह सुपरहिट रही थी। मंजू मंडव्य के डायरेक्शन में बनी इस प्रोडक्शन हाउस की दूसरी फिल्म थी, जो 2015 में आई थी। लगभग 16 -20 करोड़ के बजट में बनी इस फिल्म ने बॉक्स आफिस पर 40 करोड़ रुपए से ज्यादा की कमाई की थी। फिल्म में ममूटी और पूनम बाजवा की महत्वपूर्ण भूमिका है। संतोष आनंदराम के डायरेक्शन में बनी ‘राजकुमारा’ 2017 में रिलीज हुई थी। फिल्म का बजट लगभग 20 करोड़ रुपए था, जबकि इसकी कमाई 76 करोड़ रुपए से ज्यादा थी। फिल्म में पुनीत राजकुमार और प्रिया आनंद लीड रोल में थे। 2018 में आई 1 होम्ब्ले प्रोडक्शन की ही फिल्म थी, जिसका निर्देशन प्रशांत नील ने किया था। यश स्टारर इस फिल्म का निर्माण लगभग 80 करोड़ रुपए में हुआ था, जबकि बॉक्स आफिस पर इसने 250 करोड़ रुपए से ज्यादा कमाए थे। पुनीत राजकुमार और सायशा सहगल स्टारर ‘युवार्थना’ का डायरेक्शन संतोष आनंदराम ने किया था। फिल्म का बजट लगभग 25-30 करोड़ रुपए था, जबकि इसने बॉक्स आफिस पर लगभग 39 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया था। फिल्म 2021 में रिलीज हुई थी। प्रशांत नील के निर्देशन में बनी इसी साल रिलीज हुई थी। लगभग 100 करोड़ रुपए के बजट में बनी रॉकस्टार यश स्टारर इस फिल्म ने  बॉक्स आफिस पर लगभग 1250 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया था। होम्ब्ले फिल्म्स की ताजा फिल्म ‘कांतारा’ है। ऋषभ शेट्टी स्टारर इस फिल्म का निर्देशन ऋषभ शेट्टी ने ही किया है। लगभग 16 करोड़ रुपए के बजट में बनी यह फिल्म करीब 150 करोड़ रुपए की कमाई कर चुकी है और कमाई का सिलसिला अभी भी जारी है। होम्ब्ले फिल्म्स की अब तक जितनी फिल्में आईं, सबका निर्माण कन्नड़ भाषा में हुआ है। अब वे कन्नड़ के साथ-साथ तेलुगु और मलयालम में डेब्यू कर रहे हैं। उनकी पहली तेलुगु फिल्म प्रभास स्टारर ‘सालार’ होगी और पहली मलयालम फिल्म ‘टायसन’ होगी। कई अन्य फिल्में भी कतार में हैं।

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry