कोरिया
भारतीय जनता युवा मोर्चा छत्तीसगढ़ के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष रवि भगत का कोरिया जिला मुख्यालय आगमन पर भाजयुमो जिला अध्यक्ष अंचल राजवाड़े की अगुवाई में ढोल नगाड़ों आतिशबाजी के साथ जोशीला स्वागत किया बाईक रैली के साथ कार्यालय पहुंचे।
युवा मोर्चा के कार्यकतार्ओं ने सर्वप्रथम जमगहना इस्थित शिव मंदिर में प्रदेश अध्यक्ष श्री रवि भगत को पूजा अर्चना कराया तत्पश्चात सैकड़ों बाइक रैली व ट्रैक्टर रैली के माध्यम से प्रदेश अध्यक्ष श्री रवि भगत का भाजपा कार्यालय तक स्वागत किया गया, भांडी चौक बैकुंठपुर में जनजातिय समाज के पदाधिकारियों के द्वारा एस टी मोर्चा के जिला महामंत्री श्री रामप्रताप सिंह मरावी के नेतृत्व में गमछा पहनाकर पगड़ी पहनाकर व महुआ का माला पहनाकर स्वागत किया गया तत्पश्चात प्रेमा बाग में भूपेश बघेल के भ्रष्ट सरकार के खिलाफ पुतला दहन किया गया साथ ही मध्याह्म भोजन रसोईया संघ के द्वारा किए जा रहे भुपेश सरकार के खिलाफ अनिश्चितकालीन हड़ताल का समर्थन किया गया,महात्मा गांधी चौक में गांधी जी के प्रतिमा का माल्यार्पण किया गया उसके बाद युवा मोर्चा के पदाधिकारियों ने बाइक रैली के माध्यम से नगर पालिका परिषद पहुंचकर कर्मा टीम के द्वारा छत्तीसगढ़ी लोक परंपरा के अनुरूप कर्मा टीम के सदस्यों के माध्यम से भाजपा कार्यालय तक ऐतिहासिक स्वागत किया।
भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष रवि भगत ने भाजपा कार्यालय बैकुंठपुर में युवा मोर्चा के कार्यकतार्ओं एवं पदाधिकारियों का बैठक लिया एवं आगामी समय में राज्य की कांग्रेस सरकार को 2023 में उखाड़ फेंकने का आह्वान किया।एसईसीएल ग्राउंड बैकुंठपुर में भाजपा जिलाध्यक्ष कृष्ण बिहारी जायसवाल एवं पूर्व मंत्री भैयालाल राजवाड़े की उपस्थिति में भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष रवि भगत ने सैकड़ों कार्यकतार्ओं के साथ वृक्षारोपण किया। कार्यक्रम के दौरान 30 युवाओं ने भाजपा की सदस्यता ली।
What do you feel about this post?
Like
Love
Happy
Haha
Sad

