भोपाल
नगरीय विकास एवं आवास मंत्री भूपेन्द्र सिंह ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि सभी 413 नगरीय निकायों में खेल महोत्सव आयोजित करें। उन्होंने कहा है कि नगरों में खेलों के प्रोत्साहन का दायित्व नगरीय निकायों का है।
मंत्री सिंह ने कहा है कि नगरीय निकायों में खेल महोत्सव के आयोजन का पर्यवेक्षण सुनिश्चित करने के लिए संचालनालय स्तर पर एक वरिष्ठ अधिकारी को जिम्मेदारी दी जाये।
सभी नगरों में मनायें गौरव दिवस
मंत्री सिंह ने निर्देशित किया है कि जिन नगरीय निकायों में अभी तक गौरव दिवस का आयोजन नहीं किया गया है, वहाँ अतिशीघ्र गौरव दिवस का आयोजन सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा है कि कार्य में लापरवाही बर्दास्त नहीं की जायेगी।
What do you feel about this post?
0%
Like
0%
Love
0%
Happy
0%
Haha
0%
Sad
0%

