जनसुनवाई में प्राप्त हुए 75 आवेदन, जिला भवन में आयोजित

मध्य प्रदेश राज्य

मंडला

 

 जिला योजना भवन में आयोजित जनसुनवाई में आवेदकों की समस्याएं सुनी गई। जनसुनवाई में 75 आवेदकों ने अपनी समस्याओं से संबंधित आवेदन प्रस्तुत किए। जनसुनवाई में एसीईओ एसएस मरावी सहित संबंधित विभागों के जिलाधिकारी उपस्थित थे। जनसुनवाई में आवेदकों ने अलग-अलग विषयों से संबंधित आवेदन प्रस्तुत किए।  
 सम्पन्न हुई जनसुनवाई में महाराजपुर निवासी आराधना विश्वकर्मा ने किसान सम्मान निधि के संबंध में, ग्राम पहलेरा निवासी कलावती मसराम ने संबल योजना के तहत अनुग्रह राशि का लाभ दिलाने के संबंध में, ग्राम मानोटजर निवासी नान्दूलाल झारिया ने प्रधानमंत्री आवास प्रदान के संबंध में, सरपंच ग्राम पंचायत छिवलाटोला ने उचित मूल्य दूकान भवन की मांग के संबंध में, भैंसवाही के समस्त ग्रामवासी ने पेयजल हेतु हेण्डपंप खनन के संबंध में आवदेन प्रस्तुत किए।

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry