विदिशा
विदिशा में महिला से पूजा-पाठ करने की आड़ में दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। महिला अपने पति से हो रही अनबन के चलते तांत्रिक के पास पहुंची थी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
जानकारी के अनुसार मामला विदिशा जिले के लटेरी का है। पुलिस ने बताया कि मामला करीब एक महीने पुराना है। लटेरी में रहने वाली 26 वर्षीय महिला ने शिकायत दर्ज कराई है। उसने बताया कि उसके पति से उसकी बीते एक महीने से अनबन चल रही थी। परेशान होकर उसने एक तांत्रिक से संपर्क किया। जहां आरोपी ने पूजा-पाठ करने की आड़ में उसके साथ बंद कमरे में दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया और एक महीने तक डरा धमका कर रखा। आरोपी उसे लगातार परेशान कर रहा था। तंग आकर महिला ने लटेरी थाना में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ 376 सहित अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।
What do you feel about this post?
Like
Love
Happy
Haha
Sad

