भोपाल
मध्यप्रदेश कांग्रेस कमलनाथ PCC (प्रदेश कांग्रेस कमेटी) ऑफिस में अपनी नाम राशि के मुताबिक बड़ा बदलाव करा रहे हैं। इसमें प्रमुख है उनकी मेन गेट से एंट्री बंद करना। वास्तुविदों की सलाह पर उन्होंने मिशन 2023 के लिए PCC ऑफिस में साइड गेट से एंट्री का फॉर्मूला अपनाया है। पार्टी दफ्तर में वे कई बड़े बदलाव भी करा रहे हैं।
PCC के सूत्रों की मानें तो वास्तुविदों ने PCC के मेन गेट से सिर्फ PCC अध्यक्ष को एंट्री न करने की सलाह दी है। ऐसे में कमलनाथ अब PCC में सिर्फ बगल वाले गेट से ही कांग्रेस कार्यालय में आते-जाते हैं। 2018 के चुनाव के पहले भी कमलनाथ ने PCC के दफ्तर में कई बदलाव किए थे। कांग्रेसियों का मानना है कि वास्तुविदों की सलाह पर काम करने का फायदा पिछले विधानसभा चुनाव में भी मिला था।
PCC के बेसमेंट में अंडरग्राउंड ऑफिस भी बनाया जा रहा है। यहां मीटिंग्स के लिए एक बड़ा हॉल भी बनाने का प्लान है। अभी ग्राउंड फ्लोर पर बने हॉल में बैठकें होती हैं।
PCC के बेसमेंट में कचरा भरा हुआ था। बारिश के बाद जलभराव के चलते यहां पानी जमा होने से बदबू आती थी और मच्छर पनपते थे। वास्तुविदों ने भी PCC पदाधिकारियों को बेसमेंट का कचरा साफ कराने की सलाह दी थी। वास्तुविदों ने उन्हें बताया था कि PCC के बेसमेंट में भरे कचरे के कारण निगेटिव एनर्जी आ रही थी।
What do you feel about this post?
Like
Love
Happy
Haha
Sad

