पिछड़ा वर्ग सेवा राज्य पुरस्कार जूरी की हुई बैठक

मध्य प्रदेश राज्य
  • श्रेष्ठ कार्य करने वाले महिला-पुरूष को दिया जाता है पुरस्कार

भोपाल

पिछड़ा वर्ग राज्य मंत्री रामखेलावन पटेल की अध्यक्षता में मध्यप्रदेश रामजी महाजन और सावित्री बाई फुले पिछड़ा वर्ग राज्य पुरस्कार जूरी की बैठक मंगलवार को मंत्रालय में हुई। विधायक रामलल्लू वैश्य, धर्मेन्द्र लोधी, प्रमुख सचिव अशोक वर्णवाल और आयुक्त गोपाल चंद्र डाड मौजूद थे।

प्राप्त प्रस्ताव पर चर्चा की गई। रामजी महाजन पुरस्कार पिछड़े वर्ग के उत्थान एवं विकास के लिये उत्कृष्ट कार्य करने वाले चयनित पुरूष-महिलाओं को प्रदान किया जाता है। पुरस्कार स्वरूप चयनित व्यक्तियों को एक लाख रूपये और प्रशस्ति-पत्र देकर सम्मानित किया जाता है। यह पुरस्कार 8 पुरूष एवं 8 महिलाओं को प्रदान किया जाता है।

प्रदेश में सावित्री बाई फूले राज्य पुरस्कार वर्ष 2016-17 से प्रारंभ किया गया है। यह पुरस्कार प्रदेश के एक महिला समाज सेवी को दिया जाता है, जिनके द्वारा पिछड़े वर्ग की शिक्षा एवं महिला उत्थान के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य किया गया हो। पुरस्कार स्वरूप 2 लाख रूपये और प्रशस्ति-पट्टिका प्रदान की जाती है।

 

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry