मुरैना: पटाखा फैक्ट्री में धमाका, 6 की मौत, कई झुलसे

फर्श से अर्श तक

मुरैना

मुरैना में गुरुवार सुबह बड़ा हादसा हो गया। एक घर में पटाखे बनाए जा रहे थे, तभी आग लग गई। हादसे में 7-8 लोगों के झुलसने की सूचना है। बताया जा रहा है कि इनमें से 6 लोगों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया, जबकि करीब आधा दर्जन लोग अब भी मलबे में दबे हुए हैं। घटनास्थल पर अफरा-तफरी का माहौल है। बम धमाके इतने तेज थे कि दो मंजिला मकान ढह गया। बताया जा रहा है कि घर में और भी लोग हो सकते हैं। मुरैना जिले के बामनोर टाउन में गुरुवार को सुबह करीब 11.15 बजे यह हादसा हुआ। राहगीरों ने डायल 100 और 108 को सूचना दी। तत्काल पुलिस और एंबुलेंस मौके पर पहुंच गई थी। एंबुलेंस की मदद से घायलों को तुरंत ट्रीटमेंट दिया गया और उन्हें अस्पताल पहुंचाया गया।  प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक हादसा इतना भयानक था कि बम के धमाकों के कारण दो मंजिला मकान की छत गिर गई। करीब 7-8 लोग झुलस गए। इनमें से छह ने मौके पर दम तोड़ दिया। जबकि आधा दर्जन लोग अब भी मलबे में दबे हुए हैं। लोगों को मलबे में से निकालने का काम किया जा रहा है। घायलों को 108 एंबुलेंस की सहायता से अस्पताल पहुंचाया गया। खबर लिखे जाने तक बचाव कार्य जारी था।

200 मीटर के दायरे में कंपन
प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि हम वहां से गुजर रहे थे, तभी जोरदार धमाकों के साथ आसपास का क्षेत्र गूंज गया। लोग दहशत से अपने घरों से बाहर आ गए। लोगों ने बताया कि करीब दो सौ मीटर दूर स्थित मकानों में भी कंपन्न महसूस किया गया। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry