पुलिस स्मृति दिवस के अवसर पर पुलिस लाईन अनूपपुर प्रांगण में पुलिस शहीद परेड का आयोजन किया गया

मध्य प्रदेश राज्य

अनूपपुर
आज को पुलिस स्मृति दिवस के अवसर पर न्यू पुलिस लाईन अनूपपुर प्रांगण में शहीद दिवस परेड का आयोजन किया गया। विगत एक वर्ष में कर्तव्य की वेदी पर अपना सर्वोच्च बलिदान देने वाले पुलिस अधिकारियों/ जवानों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई एवं सलामी दी गयी। पुलिस अधीक्षक अनूपपुर श्री अखिल पटेल के द्वारा शहीद पुलिसकर्मियों को श्रद्धांजलि अर्पित की गयी। तदोपरान्त अति.पुलिस अधीक्षक अनूपपुर श्री अभिषेक राजन के द्वारा विगत एक वर्ष में कर्तव्य की वेदी पर शहीद हुए पुलिसकर्मियों के नाम का वाचन किया गया।

पुलिस स्मृति दिवस कार्यक्रम में कलेक्टर अनूपपुर सुश्री सोनिया मीना, पुलिस अधीक्षक अनूपपुर श्री अखिल पटेल, अपर कलेक्टर श्री सरोधन सिंह, अति0पुलिस अधीक्षक अनूपपुर श्री अभिषेक राजन, जिला पंचायत सीईओ श्री सुजान सिंह रावत, एसडीएम अनूपपुर श्री कमलेश पुरी,एसडीओपी अनूपपुर सुश्री कीर्ति बघेल, एसडीओपी कोतमा श्री शिवेन्द्र सिंह बघेल, एसडीओपी पुष्पराजगढ़ सुश्री सोनाली गुप्ता, सेनानी होमगार्ड श्री जे.पी.उईके, रक्षित निरीक्षक अनूपपुर, समस्त थाना/चौकी प्रभारी, यातायात प्रभारी अनूपपुर, सूबेदार पुलिस लाईन अनूपपुर एवं पुलिस अधीक्षक कार्यालय व पुलिस लाईन का समस्त स्टॉफ उपस्थित रहा।

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry