हिंदुओ की लड़कियों को लव जिहाद में फंसाया जा रहा ,देश मे जनसंख्या विस्फोट के पीछे मुस्लिम वर्ग-सांसद प्रज्ञा ठाकुर

राजनीती

भोपाल

भोपाल सांसद साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर ने पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती द्वारा चलाए जा रहे शराबबंदी अभियान का समर्थन किया है। उन्होंने कहा कि मैं शराबबंदी के लिए उमा दीदी की बात का समर्थन करती हूं। मेरी पार्टी की नेता हैं। पूर्व में मुख्यमंत्री रही हैं। वो समाज के हित में अच्छा सोच रही हैं कि शराबबंदी होना ही चाहिए।'

साथ ही उन्होंने लव जिहाद का भी मुद्दा उठाया। प्रज्ञा ठाकुर ने कहा कि हिंदू संतान कम पैदा कर रहा है इसलिए हिंदुओं की संख्या घट रही है। हिंदुओ की लड़कियों को लव जिहाद में फंसा कर मुस्लिम बनाया जा रहा है। प्रज्ञा ने कहा कि लव-जिहाद और मतांतरण होने से हिन्दुओं की संख्या कम हो रही है। देश के कई हिस्सों में मतांतरण की साजिश चल रही है। लव जिहाद में फसा कर हिन्दू की लड़की को ले जाते है। देश मे जनसंख्या विस्फोट के पीछे मुस्लिम वर्ग है। यही नहीं साध्वी प्रज्ञा ने क्रिश्चियन समाज पर भी लगाएं हिंदुओ का धर्म परिवर्तन करवाने का आरोप लगाया।

इस्तना ही नहीं उन्होंने आदिवासी युवा शक्ति (जयस) को आदिवासियों के लिए घातक संगठन बताया है। प्रज्ञा ने कहा, 'जयस आदिवासियों और वनवासियों के लिए हितकारी नहीं है। अगर उसके अंदर देखा जाए, तो जयस घातक संगठन है। जिस प्रकार से कांग्रेस उसका साथ लेती रही है। कांग्रेस को जब ये लगा कि ये सब ओपन हो रहा है। जब जयस के लोगों को समझ आ गया, तो वे उन्होंने अपना फैसला ले लिया होगा।

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry