कलेक्टर, एसपी, जिपं. सीईओ, अपर कलेक्टर ने जिलेवासियों को प्रेषित की दीपावली पर्व की शुभकामनाएँ

मध्य प्रदेश राज्य

अनूपपुर
कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी सुश्री सोनिया मीना ने दीपावली पर्व की सभी जिलेवासियों को बधाई और शुभकामनाएं देते हुए सुख, समृद्धि की मंगल कामना करते हुए सभी के उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। कलेक्टर सुश्री मीना ने धनतेरस, दीपावली, गौवर्धन पूजा और भाईदूज का पर्व सद्भाव और हर्षोल्लास से मनाने की अपील की है।  

पुलिस अधीक्षक श्री अखिल पटेल ने जिलावासियों को दीपावली पर्व की बधाई देते हुए उनके स्वास्थ्य, सुख, समृद्धि एवं खुशहाल भविष्य की कामना किया है। जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री सोजान सिंह रावत ने जिलेवासियों को दीपावली पर्व की शुभकामनाएं देते हुए अपील की है कि महिला स्वयं सहायता समूहों तथा कुम्हारों द्वारा निर्मित वस्तुओं का उपयोग करें। त्यौहार के अवसर पर फटाखों का उपयोग शासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों के अनुसार किया जावे। जिससे आप पर्यावरण संरक्षण एवं प्रदूषण से बचाव कर सकेंगे। वहीं फटाखों के कारण होने वाली आकस्मिक दुर्घटनाओं से भी अपने परिवारजनों को बचा सकेंगे।    

अपर कलेक्टर श्री सरोधन सिंह ने भी जिलावासियों को दीपावली की शुभकामनाएं दी है।

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry