7वें राष्ट्रीय आयुर्वेद दिवस पर प्रदेश में होंगे कार्यक्रम

मध्य प्रदेश राज्य
  • इस वर्ष की थीम "हर दिन-हर घर आयुर्वेद

भोपाल

प्रदेश में 7वाँ राष्ट्रीय आयुर्वेद दिवस 23 अक्टूबर को मनाया जायेगा। इस दिन आयुर्वेद के महत्व पर केन्द्रित अनेक कार्यक्रम होंगे। इस वर्ष राष्ट्रीय आयुर्वेद दिवस की थीम "हर दिन-हर घर आयुर्वेद'' रखी गई है। कार्यक्रम की रूपरेखा "आयुर्वेद @ 2047'' थीम को रख कर तैयार की गई है। आयुष विभाग ने आयुर्वेद दिवस के आयोजन के संबंध में जिला आयुष कार्यालय को दिशा-निर्देश जारी किये हैं।

प्रदेश के आयुर्वेद महाविद्यालयों में 23 सितम्बर से आयुर्वेद के महत्व पर केन्द्रित विभिन्न प्रतियोगिताएँ निरंतर हो रही हैं। इनमें भाषण प्रतियोगिता के अलावा स्वास्थ्य जागरूकता शिविर की गतिविधियाँ प्रमुख हैं। शिविर में जन-सामान्य को सम्पूर्ण स्वास्थ्य के लिये आयुर्वेद, आयुर्वेद आहार, जिनमें मोटा अनाज की उपयोगिता, वरिष्ठजनों के लिये आयुर्वेद की उपयोगिता के साथ मानसिक स्वास्थ्य के लिये आयुर्वेद की उपयोगिता के बारे में जानकारी दी जा रही है। जन-सामान्य को औषधीय पौधों के महत्व के बारे में भी जानकारी दी जा रही है।

प्रदेश में 7 शासकीय आयुर्वेद अस्पताल, 1773 आयुष औषधालय और हेल्थ वेलनेस सेंटर कार्यरत हैं। जिला स्तर पर आयुर्वेद के जानकार विशेषज्ञों के व्याख्यान के कार्यक्रम भी आयुर्वेद दिवस पर होंगे। आयुर्वेद दिवस धनवंतरी जयंती के मौके पर वर्ष 2016 से लगातार आयोजित किया जा रहा है। आयुर्वेद दिवस पर विद्यालय के छात्र-छात्राओं के साथ जन-सामान्य की भागीदारी सुनिश्चित की जा रही है।

 

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry