बाइक सवार पिता-पिता को वाहन ने मारी ठोकर, पिता की मौत, बेटा गंभीर

बिलासपुर

बिलासपुर

मल्हार चौकी क्षेत्र के ग्राम कटहा में बाइक सवार पिता-पुत्र को अज्ञात वाहन ने ठोकर मार दी जिससे घटनास्थल पर ही पिता की मौत हो गई। वहीं पुत्र को गंभीर हालत में बिलासपुर के सिम्स में भर्ती किया गया है।

मस्तूरी थाना से मिली जानकारी के अनुसार पचपेड़ी थाना क्षेत्र के ग्राम केवटाडीह निवासी रूपराम निराला(45) का पुत्र नरेंद्र कुमार महाराष्ट्र में काम करता है। वह दिवाली पर घर आ रहा था। नरेंद्र बिलासपुर से मल्हार बस से पहुंचा। इसके बाद पिता को फोन कर बुलाया। रूपराम अपने बेटे को लेने मल्हार पहुंचे। मल्हार बस स्टैंड से बेटे को लेकर वापस अपने गांव केवटाडीह टांगर लौट रहे थे। बाइक सवार पिता-पुत्र शाम छह बजे ग्राम कठहा पहुंचे थे। तभी किसी अज्ञात वाहन ने उन्हें चपेट में ले लिया। घटना में रूपराम की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, पुत्र नरेंद्र कुमार गंभीर स्थिति में घायल हो गया। उसे डायल 112 की मदद से मस्तूरी स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। गंभीर स्थिति को देखते हुए घायल को सिम्स रेफर कर दिया गया। शाम होने के कारण मृतक का पोस्टमार्टम नहीं हो पाया। शनिवार को पोस्टमार्टम करने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry