मौनी रॉय टीवी से लेकर बॉलीवुड तक अपनी पहचान बना चुकी हैं। वहीं अब मौनी रॉय का एक वीडियो सामने आया है जिसमें उनका ग्लैमरस अंदाज देखने को मिल रहा है। मौनी रॉय ने इस वीडियो को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है जिसमें वो लहंगे में रैंप वॉक करती हुई नजर आ रही हैं। व्हाइट एंड ब्राउन लहंगे में मौनी बेहद खूबसूरत लग रही हैं। एक्ट्रेस ने मांग टीका, हाथों में बैंगल्स पहने हुए इस लुक को कम्पलीट किया है। वीडियो के आखिरी में मौनी रैंप वॉक पर जलवे बिखेर रही हैं। उनके इस वीडियो को देख फैंस उनकी जमकर तारीफ कर रहे हैं।
What do you feel about this post?
0%
Like
0%
Love
0%
Happy
0%
Haha
0%
Sad
0%

