चंदौली
उत्तर प्रदेश के चंदौली में शुक्रवार की रात जुआ खेलने के दौरान दो लोगों में मारपीट होने लगी। जब अपने भाई को बचाने एक शख्स पहुंचा तो आरोपियों ने पीट-पीटकर घायल कर दिया। वही अस्पताल में उसकी मौत हो गई। वहीं पुलिस पीड़ित पक्ष की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश में जुट गई है।
ये मामला बबुरी कस्बा के बंशीपुर मोहल्ले का है। धनतेरस से एक दिन पहले बेचू जायसवाल, रवि जायसवाल, रामअवध, रामचरण और सुनील मौर्या जुआ खेल रहे थे। इस दौरान किसी बात को लेकर आपस में भिड़ गए और देखते ही देखते रवि जायसवाल को अन्य साथी मारने लगे। जब इस बात की सूचना रवि के भाई 50 वर्षीय रामचरण को पता चली तो वह मौके पर पहुंच इसका विरोध करने लगे। इस पर नाराज साथियों ने रामचरण को लाठी-डंडे से पीट-पीटकर मार घायल कर दिया। इसके बाद आरोपी मौके से फरार हो गए।
आनन-फानन में रामचरण को निजी अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने हालत गंभीर देखते हुए जिला अस्पताल में रेफर कर दिया। लेकिन डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पीड़ित परिवार की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश में जुट गई है। थाना प्रभारी अतुल कुमार प्रजापति ने बताया कि आरोपियों की तलाश की जा रही है। जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
What do you feel about this post?
Like
Love
Happy
Haha
Sad

