25 अक्टूबर मंगलवार का राशिफल

राशिफल

मेष राशि –आज का दिन सामान्य रहेगा। किसी मित्र के साथ बहस का सामना करना पड़ सकता है। सूर्यग्रहण के चलते आज इन राशियों को सावधानी रखनी होगी। तनाव की स्थिति बन सकती है। कार्य में  विलंब होने से दिक्कत होगी।

वृषभ राशि– आज अपने साथियों के साथ मुलाकात कर सकते हैं। जरूरी जानकारी मिलेगी। कामकाजी लोगों को यात्रा पर जाना पड़ सकता है। कुटिल लोगों से सावधान रहना होगा। परिवार के लोगों के साथ किसी बात को लेकर अनबन की संभावना है।

मिथुन राशि- ज्यादा तनाव लेना ठीक नहीं है। आज बच्चों के साथ समय बिताएंगे। दंपत्ति खुश रहेंगे। नए काम की शुरूआत न करें। पुराने जान पहचान वालों से मुलाकात होगी। सेहत संबंधी समस्या के कारण कार्य प्रभावित होंगे।

कर्क राशि- संभलकर खर्च करना होगा। आज परिवार के किसी सदस्य से उलझ भी सकते हैं। नया वाहन खरीदेंगे। आपको कारोबार में लाभ होगा। परिश्रम का फल मिलेगा। संपत्ति की सुरक्षा को लेकर लापरवाही न करें।

सिंह राशि – आज किसी काम में हानि हो सकती है। आपको अनजान लोगों से मेलजोल रखना भारी पड़ सकता है। युवाओं को लाभ होगा। मनमाफिक व्यंजन का स्वाद ले पाएंगे। कार्यस्थल पर किसी से विवाद होने की संभावना है।

कन्या राशि- रूके हुए कार्यो को पूरा करने में दिक्कत हो सकती है। आय से अधिक खर्च न करें। आज का दिन अच्छ रहेगा। वैवाहिक दंपत्ति सुख पूर्वक रहेंगे। माता-पिता का आशीर्वाद मिलेगा। तनाव कम हो सकता है। वाणी पर संयम रखें।

तुला राशि- आज किसी जरूरी कागजात के गुम होने से समस्या बढ़ेगी। पुराने विवाद दूर होंगे। दंपत्तियों के बीच मधुरता रहेगी। आपसी संबंधों में प्रगाढ़ता आएगी। कारोबार की स्थिति सामान्य रहेगी। बच्चों के साथ घूमने जा सकते हैं।

वृश्चिक राशि- किसी से तर्क-वितर्क न करें। आपको नए लोगों से मुलाकात का लाभ मिलेगा। शासकीय नियमों का पूरा पालन करें। वाहन आदि काे सावधानी से चलाएं। कल कारखानों में काम करने वालों को उन्नति मिल सकती है।

धनु राशि- सामाजिक कार्यों में हिस्सा ले सकते हैं। आपको आज लाभ होगा। जरूरी न हो तो यात्रा को टालने का प्रयास करें। विदेश यात्रा संबंधी कुछ समस्या दूर हो सकती है। जोखिम लेने से बचें। विरोधियों से सतर्क रहें। धन लाभ होगा।

मकर राशि-किसी करीबी से बहस के बुरे परिणाम मिल सकते हैं। तनाव रहेगा। अज्ञात स्रोत से लाभ होगा। परिस्थितियों के साथ सामंजस्य बिठाने का प्रयास करें। परिवारजनों के बीच आपकी छवि अच्छी रहेगी। सावधानी से खर्च करें।

कुंभ राशि – सूर्यग्रहण के चलते इस राशि के जातकों को सावधान रहना होगा। सूतक काल शुभ कार्य न करें। कार्यस्थल पर किसी से बहस हो सकती है। पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा। खर्च पर नियंत्रण कर पाएंगे। आपको लाभ होगा।

मीन राशि- कारोबार की स्थिति अच्छी रहेगी। करियर संबंधी समस्या दूर होने से प्रसन्न रहेंगे। अपने विचारों में उत्कृष्टता लाएं। दिनचर्या प्रभावित रहेगी। मित्रों के साथ काफी समय व्यतीत हो सकता है। किसी काम में लाभ होगा। 

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry