इंटर डेवलपमेंट सेंटर हाकी लीग की विजेता ट्राफी आरजीएस बुताला ने जीती, तेहांग टीम रही उप-विजेता

खेल

जालंधर
आरजीएस बाबा पल्ला स्पोर्ट्स क्लब हाकी अकादमी, बुताला ने फाइनल में आरजीएस एकनूर हाकी अकादमी, तेहांग को 5-1 से हराकर पहला राउंड ग्लास स्पोर्ट्स इंटर डवलपमेंट सेंटर हाकी लीग (अंडर 16) की विजेता ट्राफी पर कब्जा किया। फाइनल मुकाबला बुताला व तेहांग के बीच खेला गया। बुताला टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पहले हाफ में 3-0 गोल से बढ़त हासिल कर ली।

टीम से शमशेर सिंह, मनजोत सिंह और अभिजीत सिंह मैदानी गोल किए। हाफ समय के बाद बुताला टीम का तेज हाकी का प्रदर्शन जारी रहा। कप्तान जर्मन सिंह तथा आनंदबीर सिंह ने मैदानी गोल कर 5-0 गोल की बढ़त बना दी। मैच के 56वें मिनट तेहांग टीम के सुखराज वीर सिंह ने मैदानी गोल करके स्कोर 5-1 कर दिया।

लीग में अभिजीत सिंह (बाबा बकाला) को सर्वश्रेष्ठ गोलकीपर, चरणप्रीत सिंह (धन्नोवली) को सर्वश्रेष्ठ डिफेंडर, गुरसेवक सिंह (बुताला) को सर्वश्रेष्ठ मिडफील्डर, गगनदीप सिंह (चचराड़ी) को सर्वश्रेष्ठ स्ट्राइकर और अर्शदीप सिंह को सर्वश्रेष्ठ प्लेयर ऑफ लीग के रूप में सम्मानित किया गया।

मुख्यातिथि के रूप में 1975 विश्व कप हाकी टूर्नामेंट की विजेता भारतीय टीम के कप्तान ओलिंपियन अजीतपाल सिंह ने टीमों को पुरस्कार वितरित किए। इस अवसर पर ओलिंपियन राजिंदर सिंह, लखविंदर पाल सिंह खैरा, सुरिंदर सिंह भापा, जसबीर सिंह चाहल, तरसेम सिंह बैंस, लखबीर सिंह, रिपुदमन सिंह, बलदेव सिंह (द्रोणाचार्य अवार्डी), ओलिंपियन संजीव कुमार, बूटा सिंह जोहल, इकबाल सिंह संधू, जगदीप सिंह गिल और राजिंदर सिंह (द्रोणाचार्य अवार्डी) उपस्थित थे।

पंजाब सरकार की ओर से करवाई जा रही खेडा वतन पंजाब दीया राज्य स्तरीय शतरंज प्रतियोगिता में जालंधर ने ओवरआल विजेता ट्राफी पर कब्जा किया। जालंधर ने अंडर-14 लड़की वर्ग, अंडर-17 लड़के वर्ग व अंडर-21 लड़के वर्ग में स्वर्ण पदक जीते। अंडर-14 लड़के वर्ग में रजत व अंडर-21 से 40 वर्ग में रजत पदक जीते। अंडर-17 लड़की वर्ग में कांस्य व अंडर-21 लड़की वर्ग में कांस्य पदक जीता। जालंधर ने शतरंज प्रतियोगिता में कुल सात पदक जीते। अंडर-21 से 40 वर्ग के खेले गए मुकाबले में बठिंडा ने पहला, जालंधर ने दूसरा व संगरूर ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। लुधियाना ने नौ प्वाइंट हासिल कर चौथा, मलेरकोटला ने पांच प्वाइंट हासिल कर पांचवां, फिरोजपुर ने एक प्वाइंट हासिल कर छठा स्थान प्राप्त किया। पंजाब चेस एसोसिएशन के प्रधान मुनीष थापर ने विजेता खिलाड़ियों को पदकों से सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि खिलाड़ियों ने हर वर्ग में शानदार प्रदर्शन किया है। इस अवसर पर जिला खेल अधिकारी लवजीत सिंह, दिनेश गेरा, शिल्पा कशिश, चंद्रेश बख्शी, अनुराग भारद्वाज, वरुण कुमार उपस्थित थे।

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry