गोवर्धन पूजा कार्यक्रम में शामिल होंगे सीएम, अंकुर अभियान पर चर्चा

मध्य प्रदेश राज्य

भोपाल
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान गोवर्धन_ पूजा के उपलक्ष्य में पर्यावरण संरक्षण पर आयोजित कार्यक्रम में सम्मिलित होंगे। पूजा का राज्यस्तरीय कार्यक्रम कुशाभाऊ ठाकरे कन्वेंशन सेंटर भोपाल में बुधवार को होगा। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री की उपस्थिति में जनभागीदारी से पौधरोपण, जल संरक्षण और सस्टेनेबल ग्रीन साइट्स पर गतिविधियां होंगी। मुख्यमंत्री अंकुर अभियान के भोपाल के प्रतिभागियों से संवाद भी करेंगे। राज्यस्तरीय कार्यक्रम से सभी जिले वर्चुअली जुड़ेंगे। जिलों में आयोजित कार्यक्रमों में पर्यवारण प्रेमी, पर्यावरण विद और अंकुर _अभियान के प्रतिभागी सम्मिलित होंगे। गोवर्धन पूजा के उपलक्ष्य में सभी जिलों में आयोजित कार्यक्रमों का समन्वय मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद द्वारा किया जा रहा है। 

मुख्यमंत्री चौहान ने 22 अक्टूबर को प्रदेशवासियों के नाम जारी संदेश में कहा था कि गोवर्धन पूजा का पर्व सार्वजनिक रूप से मनाया जाएगा। गोवर्धन पूजा सही अर्थों में पर्यावरण और प्रकृति की पूजा है, इसका आरंभ भगवान श्रीकृष्ण ने किया था। उन्होंने बृज वासियों से कहा था कि गोवर्धन पर्वत गायों को घास देता है, पर्वत पर लगे पेड़ों के फलों का उपयोग किया जाता है और पर्वत के जंगल लोगों को जीवन देते हैं। इसलिए यदि बृजवासियों को पूजा करना है तो गोवर्धन पर्वत की पूजा की जाए। भगवान श्रीकृष्ण द्वारा आरंभ वही परंपरा आज तक भारत में जारी है। गोवर्धन पूजा का अर्थ है, पर्यावरण की रक्षा करना और आज वह बहुत प्रासंगिक हो गई है। इसलिए गोवर्धन पूजा पर्यावरण विदों, पर्यावरण प्रेमियों के साथ की जाएगी। प्रकृति पूजा ही धरती को आने वाली पीढ़ियों के लिए सुरक्षित छोड़ सकती है। संपूर्ण प्रदेश में प्रकृति प्रेमियों के साथ ही गोवर्धन पूजा का आयोजन किया जाएगा।

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry