मुख्यमंत्री चौहान ने किया पौध-रोपण

मध्य प्रदेश राज्य
  • राजगढ़ के समाजसेवी भी पौध-रोपण में हुए शामिल

भोपाल

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने स्मार्ट सिटी उद्यान में केसिया, पीपल और गुलमोहर के पौधे लगाए। मुख्यमंत्री चौहान के साथ राजगढ़ के सामाजिक कार्यकर्ता के.पी.पंवार ने अपने जन्म-दिवस पर पौधा लगाया। सुनीलम सक्सेना, यशवंत सिंह तोमर और रामप्रताप परमार ने भी पौध-रोपण किया। विरूनी फाउंडेशन के विवेक चौरसिया ने भी अपने जन्म-दिवस पर पौधा लगाया। फाउंडेशन के सर्वरूचिन शर्मा, शिवम चौरसिया, आदित्य सिंह और नयन अग्रवाल पौध-रोपण में शामिल हुए। फाउंडेशन "एक संकल्प बेहतर भविष्य की ओर" का लक्ष्य रख समाज-सेवा, जरूरतमंदों को भोजन वितरण तथा पर्यावरण के क्षेत्र में कार्य कर रहा है। हरा-भरा मध्यप्रदेश अभियान में महा पुरूषों की जयंती पर वृक्षा-रोपण की गतिविधियाँ की जाती है।

 

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry