अवैध शराब विक्रय करते 600 गिरफ्तार, 3424 ली. अवैध शराब जप्त

मध्य प्रदेश राज्य

अवैध मादक पदार्थ गांजा की विक्रय करते 19 गिरफ्तार, 347.6 गाँजा जप्त,
शराब पीकर वाहन चलाने वाले 68 व्यक्तियों के विरुद्ध की गई कार्यवाही

माननीय मुख्यमंत्री मध्यप्रदेश के द्वारा नशे एवं अवैध मादक पदार्थों के विरुद्ध अभियान चलाकर कार्यवाही करने के निर्देश प्राप्त हुए थे। माननीय मुख्यमंत्री जी के निर्देशानुसार कल दिनांक 31.10.22 को अनूपपुर पुलिस के द्वारा नशे के अवैध कारोबार के विरुद्ध कार्यवाही करते हुए अवैध शराब के 39 प्रकरणों में 209 लीटर अवैध शराब जप्त कर 39 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। सार्वजनिक स्थान पर शराब पीने वाले 03 व्यक्तियों एवं सार्वजनिक स्थल पर धूम्रपान करने वाले 18 व्यक्तियों के विरुद्ध कार्यवाही की गई है। अवैध मादक पदार्थ के विरुद्ध चलाए जा रहे नशा मुक्ति अभियान के अंतर्गत होटल, लॉज एवं ढाबों में अवैध शराब विक्रय के संबंध में नियमित सघन चेकिंग करायी जा रही है। अवैध मादक पदार्थों का नशा कराने वाले 105 संभावित स्थानों एवं अवैध शराब पीने/पिलाने वाले 112 स्थानों की सघन चेकिंग की गयी है। आमजन को जागरूक करने हेतु 125 चिन्हित स्थानों पर नशा मुक्ति जागरूकता कार्यक्रम आयोजित कर आमजन को नशे के दुष्परिणामों से अवगत कराया गया है।

नशा मुक्ति अभियान के अंतर्गत विगत 24 दिवस में अनूपपुर पुलिस के द्वारा नशे के अवैध कारोबार के विरुद्ध कार्यवाही करते हुए अवैध शराब के कुल 599 प्रकरणों में 3424 लीटर अवैध शराब जप्त कर 600 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। अवैध मादक पदार्थ गाँजा की बिक्री करते 16 प्रकरण में 347.6 गांजा जप्त कर 19 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। सार्वजनिक स्थान पर शराब पीने वाले कुल 187 व्यक्तियों, सार्वजनिक स्थान पर धूम्रपान करने वाले 364 व्यक्तियों, एवं शराब पीकर वाहन चलाने वाले 68 व्यक्तियों के विरुद्ध कार्यवाही की गई है। अवैध मादक पदार्थ के विरुद्ध चलाए जा रहे इस अभियान के अंतर्गत होटल, लॉज एवं ढाबों में अवैध शराब विक्रय के संबंध में नियमित रूप से सघन चेकिंग करायी जा रही है। अवैध मादक पदार्थों का नशा कराने वाले 924 संभावित स्थानों एवं अवैध शराब पीने/पिलाने वाले 1094 स्थानों की सघन चेकिंग की गयी है। आमजन को जागरूक करने हेतु कुल 1094 चिन्हित स्थानों पर नशा मुक्ति जागरूकता कार्यक्रम आयोजित कर आमजन को नशे के दुष्परिणामों से अवगत कराया गया है।

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry