रायपुर
राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण नई दिल्ली के निदेर्शानुसार कानूनी जागरूकता का विशेष अभियान 31 अक्टूबर से शुरू हो गया जो 13 नवंबर तक चलेगा। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा जिला रायपुर गरियाबंद अभनपुर-राजिम-देवभोग में 31 अक्टूबर से 13 नवम्बर तक कानूनी जागरूकता और आउटरीच के माध्यम से नागरिकों का सशक्तिकरण तथा हक हमारा भी तो है/75 के तहत अभियान चलाया जाएगा। 31 अक्टूबर की शाम 5 बजे अभियान का वर्चुअल शुभारम्भ किया गया। इस जागरूकता कार्यक्रम का उद्देश्य आमजनों तथा देश के ग्रामीण और दूर- दराज के क्षेत्रों में रहने वाले तक जानकारी पहुंचाना है।
What do you feel about this post?
0%
Like
0%
Love
0%
Happy
0%
Haha
0%
Sad
0%

