गुड न्यूज: अक्टूबर माह का GST कलेक्शन ₹1.50 लाख करोड़ के पार

बिज़नेस

नई दिल्ली

बीते माह यानी अक्टूबर के जीएसटी कलेक्शन के आंकड़े आ गए हैं। अक्टूबर माह में कलेक्शन 1.5 लाख करोड़ रुपये के पार पहुंच गया। यह दूसरी बार है जब कलेक्शन के आंकड़े इस स्तर के पार गए हैं। इससे पहले अप्रैल 2022 में जीएसटी कलेक्शन 1.68 लाख करोड़ रुपये के रिकॉर्ड उच्चस्तर पर था। वहीं, यह लगातार 8वां महीना है जब जीएसटी कलेक्शन 1.40 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा है।

अक्टूबर का कलेक्शन: वित्त मंत्रालय ने बताया कि अक्टूबर 2022 में ग्रॉस जीएसटी कलेक्शन 1,51,718 करोड़ रुपये था। अक्टूबर में सेंट्रल गुड सर्विसेज टैक्स यानी सीजीएसटी का आंकड़ा 26,039 करोड़ रुपये था। वहीं, स्टेट गुड सर्विसेज टैक्स यानी एसजीएसटी ₹33,396 करोड़, आईजीएसटी ₹81,778 करोड़ और उपकर ₹10,505 करोड़ था।

एक साल पहले की स्थिति: बीते साल यानी अक्टूबर 2021 में जीएसटी कलेक्शन 1,30,127 करोड़ रुपये था। वहीं, सितंबर 2022 में ग्रॉस जीएसटी कलेक्शन 1,47,686 करोड़ रुपये रहा। यह एक साल पहले के मुकाबले 26 फीसदी ज्यादा है।

 

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry