जबलपुर
पनागर के महंगवा परियट में 16 साल की किशोरी के अपहरण का सनसनीखेज मामला सामने आया है। किशोरी को फटका फोडऩे बुलाया और फिर अगवा कर लिया गया। परिजनों ने किशोरी के गायब होने के बाद उसके दोस्तो, रिश्तेदारों और मोहल्ले वालों से पूछताछ की। लेकिन कहीं भी किशोरी का पता नहीं चल सका। जिसके बाद थकहार कर परिजन थाने पहुंचे। पुलिस ने पीडि़तों की शिकायत पर अपहरण का मामला दर्ज कर, जांच में लिया है।
जानकारी अनुसार पुलिस ने बताया कि महंगवा परियट निवासी परिजनों ने बताया कि उनकी बेटी घर से फटाका फोडऩे गयी हुई थी। लेकिन फिर दोबारा घर नहीं लौटी। आसपास पता किया। लेकिन कहीं भी पता नहीं चल सका। प्रकरण दर्ज होने के बाद पुलिस लगातार दबिश दे रही है।
What do you feel about this post?
0%
Like
0%
Love
0%
Happy
0%
Haha
0%
Sad
0%

