जगदलपुर
शिक्षको की मांग को लेकर जिला कलेक्ट्रेट कार्यालय में सैकड़ों की संख्या में अभिभावक अपने बच्चों को लेकर पहुंचे और कलेक्टर चंदन कुमार से मिलकर ज्ञापन सौंपते हुए बताया कि धरमपुरा आत्मानंद इंग्लिस स्कूल में शिक्षको की भारी कमी है, शिक्षक नहीं होने से बच्चे स्कूल तो जा रहे है लेकिन पढ़ाई नही हो पा रही हैं। यहां पंहुचे छात्रों और अभिभावक चिंतित दिखाई दे रहे थे। वहीं अभिभावकों की मांग को लेकर जिला कलेक्टर चंदन कुमार ने शिक्षको के भर्ती की कार्यवाही चलने की बात बताई है और जल्द ही शिक्षको की भर्ती पूरी कर लेने के लिए आश्वस्त किया है।
अभिभावकों ने बताया कि शिक्षा सत्र शुरू हुए चार माह बीत चुका है, और अब तक छात्र-छात्राओं को शिक्षक अभी तक मिल नही पाए हैं। उनकी पढ़ाई शुरू नहीं होने से बच्चे काफी दुखी और परेशान हैं, उन्होने बताया कि जिला कलेक्टर से मिलकर मांग कर रहे हैं, कि जल्द ही शिक्षको की भर्ती की जाए और पढ़ाई शुरू करवाया जावे।
What do you feel about this post?
Like
Love
Happy
Haha
Sad

