दतिया में ट्रॉली सिंध नदी में गिरी, 3 लोगों की मौत, कई गंभीर रूप से घायल

फर्श से अर्श तक

दतिया

मध्य प्रदेश के दतिया जिले में सोमवार रात को एक ट्रैक्टर-ट्रॉली सिंध नदी में गिर गई। इस हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई है जबकि 20 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। घायलों को दतिया और ग्वालियर के अस्पतालों में रेफर कर दिया गया है। प्रशासन ने तीन लोगों की मौत की पुष्टि की है। ट्रैक्टर ट्रॉली में सवार लोग रतनगढ़ माता मंदिर से दर्शन करके लौट रहे थे। सूचना मिलते ही दतिया कलेक्टर संजय कुमार घटनास्थल पर पहुंचे।

ट्रैक्टर-ट्रॉली में सवार लोग भिंड जिले के दबोह थाना क्षेत्र के जाखोली बिंडवा गांव के रहने वाले हैं। सभी रतनगढ़ की माता के दर्शन करने गए थे। यहां सोमवार को मेला भी लगता है। मंदिर में जवारे चढ़ाने के बाद सभी लोग ट्रैक्टर-ट्रॉली में सवार होकर लौट रहे थे। ट्रैक्टर-ट्रॉली सेवढ़ा सनकुआं स्थित सिंध नदी के पुराने छोटे पुल से गुजर रही थी। इसी दौरान ट्रैक्टर-ट्रॉली का पहिया पुल में गड्‌ढे में फंस गया। इससे ट्रैक्टर ट्रॉली अनियंत्रित होकर पुल से नीचे जा गिरी। ट्रॉली में महिलाओं और बच्चों समेत करीब 30 लोग सवार थे।

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने हादसे पर दुख जताया है। उन्होंने ट्वीट कर कहा- दतिया में ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटने से हुई दुर्घटना में अनमोल जिंदगियों के असमय निधन का दुखद समाचार प्राप्त हुआ। ईश्वर से दिवंगत आत्माओं को अपने श्रीचरणों में स्थान प्रदान करे। मैं ईश्वर से घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने और शोकाकुल परिजनों को यह गहन दु:ख सहन करने की शक्ति देने की प्रार्थना करता हूं। ॐ शांति…

राहत की बात यह रही कि जिस जगह ट्रैक्टर-ट्रॉली गिरी वह नदी के किनारे का स्थान था और वहां पानी नहीं था। एक दिन पहले ही राजगढ़ और धार जिलों में हुए अलग अलग सड़क हादसों में छह लोगों की मौत हुई थी जबकि पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए थे। राजगढ़ जिले के बोडा-नरसिंहगढ़ मार्ग पर चोरखेड़ी गांव के पास बस औश्र टवेरा में टक्कर हो गई जिसमें टवेरा में सवार दो छात्रों की मौके पर मौत हो गई जबकि चार छात्राएं और एक शिक्षक गंभीर रूप से घायल हो गए थे।

 

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry