जगदलपुर
इंद्रावती नदी में सोमवार की देर शाम आयुष चिकित्सक, हेल्थ वर्कर, स्टाफ नर्स और फार्मासिस्ट की नव पलट गई। इस हादसे में जहां एक फार्मास्टि की डूबने से मौत हो गई, वहीं 5 स्वास्थ्य कर्मियों ने तैर कर अपनी जान बचाई। सभी लोग इंद्रावती नदी पार स्थित उप स्वास्थ्य केंद्र कोसलनार में ड्यूटी कर लौट रहे थे।
दंतेवाड़ा-बीजापुर जिले की सरहद पर इंद्रावती नदी में सोमवार की देर शाम एक नाव पलट गई। इस हादसे में नाव में सवार आयुष चिकित्सक, हेल्थ वर्कर, स्टाफ नर्स और फार्मासिस्ट बह गए। हालांकि, इनमें से कुछ लोगों ने तैरकर अपनी जिंदगी बचा ली, लेकिन एक फार्मासिस्ट की डूबने से मौत हो गई। टीम के बचे हुए सदस्यों ने किसी तरह बारसूर थाना पहुंच कर इसकी सूचना दी। बारसूर टीआई सुरेंद्र पामभोई ने बताया कि सूचना देर से मिली, तब तक रात ज्यादा हो गई थी। थाने से बचाव दल भेजा गया, लेकिन अंधेरे में दिक्कत हो रही रही थी। मंगलवार की सुबह फिर से एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची और नदी में डूबे फार्मासिस्ट का शव बरामद कर लिया। मृतक फार्मासिस्ट प्रदीप कौशिक बेमेतरा निवासी बताया जा रहा है।
What do you feel about this post?
Like
Love
Happy
Haha
Sad

