श्रद्धा कपूर और राजकुमार राव की फिल्म ‘स्त्री 2’जल्द आएगी फ्लोर पर

मनोरंजन

बॉलीवुड एक्टर राजकुमार राव इन दिनों अपनी मोस्ट अवेटेड फिल्म ह्यमोनिका ओ माय डार्लिंग को लेकर सुर्खियों में छाए हुए हैं। सस्पेंस और थ्रिलर से भरपूर इस फिल्म में हुमा कुरैशी  और राधिका आप्टे भी लीड रोल में है। बता दें कि यह फिल्म 11 नवंबर को नेटफ्लिक्स पर रिलीज हो रही है। फिल्म रिलीज से पहले राजकुमार इसके प्रमोशन में बिजी चल रहे हैं। वह फिल्म के प्रमोशन के बहाने अपनी आने वाली फिल्म और पर्सनल लाइफ को लेकर भी फैंस को अपडेट कर रहे हैं। इसी बीच एक्टर ने अपनी मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘स्त्री 2’ को लेकर बड़ा खुलासा किया और बताया कि यह फिल्म कब दर्शकों के सामने आएगी। आपको बता दें कि ‘स्त्री 2’ फिल्म साल 2018 में दर्शकों के सामने आई थी। फिल्म में श्रद्धा कपूर और राजकुमार राव लीड रोल में थे। फिल्म का निर्देशन अमर कौशिक ने किया था। यह फिल्म बॉक्स आॅफिस पर सुपर हिट साबित हुई थी। फिल्म की सफलता के बाद से ही फिल्म मेकर्स इसका सीक्वल ‘स्त्री 2’ बनाने की प्लानिंग कर रहे हैं। हालांकि फिल्म को लेकर लंबे समय से कोई नया अपडेट सामने नहीं आया था, लेकिन अब राजकुमार रॉव ने अपनी इस फिल्म के लेकर जो कहा है उसे जानने के बाद फैंस जरूर खुश हो जाएंगे। राजकुमार राव ने अपनी आने वाली हॉरर फिल्म ‘स्त्री 2’ को लेकर बातें की। उन्होंने एक सवाल का जवाब देते हुए कहा, मुझे लगता है कि फिल्म मेकर्स को यह निर्णय लेना होगा। ‘स्त्री 2’ की पुष्टि करते हुए, राजकुमार ने कहा, उम्मीद है कि ‘स्त्री 2’ जल्द ही फ्लोर पर आएगी और हां निश्चित रूप से इस हॉरर यूनिवर्स के बनने की संभावना है। यह रोमांचक होगा। यह पूछे जाने पर कि क्या वह जल्द ही ‘स्त्री 2’ की शूटिंग शुरू करेंगे? इस राजकुमार बस यही कहा कि उन्हें उम्मीद है ऐसा जल्द ही होगा। आपको बता दें कि हाल के बीते कुछ दिनों में श्रद्धा कपूर ने भी अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर डांस ट्रैक ठुमकेश्वरी का एक बीटीएस वीडियो साझा किया था, जिसमें उन्होंने कहा कि वह जल्द ही ‘स्त्री 2’ की शूटिंग शुरू करेंगी।

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry