जिलाध्यक्ष और उपाध्यक्ष को छोड़ सभी को राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीनिवास ने पद से हटा दिया

राजनीती

भोपाल
 प्रदेश युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीनिवास बीवी की बैठक के बाद अब युवा कांग्रेस सख्त होती दिखाई दे रही है। हाल ही में युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष ने इंदौर जिला कांग्रेस अध्यक्ष और उपाध्यक्षों को छोड़कर सभी को अपने पद से हटा दिया है। जिन्हें हटाया गया है वे चुनाव लड़ कर चुने गए थे।

कुछ और जिलों के चुने हुए पदाधिकारियों पर भी गाज गिर सकती है। वहीं कुछ विधानसभा क्षेत्रों में भी नए अध्यक्ष बनाए गए हैं। सूत्रों की मानी जाए तो युवा कांग्रेस की बैठक में यह बात सामने आई थी कि इंदौर शहर अध्यक्ष रमीज खान, कार्यवाहक अध्यक्ष और उपाध्यक्षों को छोड़कर बाकी के जिला पदाधिकारी बैठकों में नहीं आते हैं। वे पार्टी के कार्यक्रम को लेकर उदसीनता बरतते हैं और लापरवाही भी बरत रहे हैं। बैठक के बाद इंदौर की जिला कार्यकारिणी को भंग कर दिया गया।

युवा कांग्रेस में चुनाव के जरिए प्रदेश से लेकर विधानसभा स्तर तक अध्यक्ष चुने जाते हैं, लेकिन हाल ही में युवा कांग्रेस ने चार विधानसभा क्षेत्र के अध्यक्ष बनाए हैं। इसमें गंजबासौदा में शिवम रघुवंशी, खंडवा जिले के मांधाता में युवराज सिंह तोमर, उज्जैन के बड़नगर में योगेंद्र सिंह पंवार और मंडला के शाहपुरा विधानसभा का अध्यक्ष श्रीराम साहू को बनाया गया है। यह नियुक्तियां प्रदेश अध्यक्ष विक्रांत भूरिया ने की है।

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry