SC-ST वर्ग को साधेंगे राहुल, महू से पहले जाएंगे टंट्यामामा की जन्मस्थली

मध्य प्रदेश राज्य

भोपाल

राहुल गांधी अपनी भारत जोड़ो यात्रा के दौरान मध्य प्रदेश के अनुसूचित जाति वर्ग के साथ ही अनुसूचित जनजाति वर्ग के लोगों को साधने का भी काम करेंगे। इस दौरान वे निमाड़ के पहले क्रांतिवीर एवं जननायक टंट्या मामा की जन्मस्थली भी जाएंगे। राहुल गांधी की इस यात्रा का लाभ प्रदेश कांग्रेस अलग साल होने वाले विधानसभा चुनाव में भी लेना चाहती है, इसके चलते ही उनके यात्रा को ऐसे स्थलों पर भी लेकर जाया जा रहा है, जहां से पूरे प्रदेश में संदेश जा सके।

राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा को लेकर अब लगभग पूरा कार्यक्रम तय हो चुका है। वे बुरहानपुर जिले से प्रवेश करने के बाद सबसे पहले निमाड़ के क्रांतिवीर टंट्या मामा की जन्म स्थली भी जाएंगे। यहां पर जाने का कार्यक्रम हाल ही बनाया गया है। खंडवा जिले के पंधाना तहसील के ग्राम बड़दा में उनकी जन्म स्थली है।

बाल कांग्रेस का नवसंकल्प शिविर
भोपाल। बाल कांग्रेस ने आज अपनी ही पार्टी के इतिहास के साथ पुराने नेताओं के संबंध में जाना। इसके लिए प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ के बंगले पर बाल कांग्रेस का नवसंकल्प शिविर आयोजित किया गया था। जिसमें सभी अधिकांश विधानसभा क्षेत्रों के बाल कांग्रेस के कप्तान और उपकप्तान मौजूद थे।

इस क्षेत्र की एसटी सीट
निमाड़ और मालवा में एससी वर्ग के लिए 22 विधानसभा सीटें आरक्षित हैं। बागली, हरसूद, पंधाना, नेपानगर, भीकनगांव, भगवानपुरा, सेंधवा, राजपुर, पानसेमल, बडवानी, अलीराजपुर, जोबट, झाबुआ, थांदला, पेटलावद, सरदारपुर, गंधवानी, कुक्षी, मनावर, धरमपुरी, रतलाम ग्रामीण, सैलाना। इनमें से अभी कांग्रेस के पास  भीकनगांव, सेंधवा, राजपुर, पानसेमल, अलीराजपुर,झाबुआ, थांदला, पेटलावद, सरदारपुर, गंधवानी, कुक्षी, मनावर, धरमपुरी, सैलाना सीटें हैं।

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry