कटनी
अवैध मदिरा के संग्रहण ,परिवहन ,विक्रय ,निर्माण और रोकथाम हेतु चलाये जा रहे नशामुक्ति अभियान के तहत आबकारी वृत्त बहोरीबन्द में ग्राम करहैया, कैमोरीहार, घुघरा, मतवारी, एवं ग्राम बिलहरी में परमानन्द कोरचे सहायक जिला आबकारी अधिकारी के नेतृत्व में मदिरा का अवैध रुप से निर्माण, संग्रहण एवं विक्रय कर रहे लोगों के विरुद्ध विशेष अभियान चलाया जा रहा है ।जिसमें आबकारी की टीम ए द्वारा की गई कार्यवाही में कुल जप्ती 1470 किलोग्राम महुआ लाहन, एवं 30 लीटर अवैध हाथ भट्टी मदिरा के कुल 5 न्यायालयीन प्रकरण मध्यप्रदेश आबकारी अधिनियम 1915 की धारा 34 (1) क एवं च के पंजीबद्ध किये गये। मौके पर महुआ लाहन का सैंपल लिया जाकर नष्ट किया गया। जप्त किये गये लहान तथा मदिरा की अनुमानित राशि लगभग 78 हज़ार रूपये है।
इस कार्यवाही के दौरान आबकारी उपनिरीक्षक महेन्द्र कुमार शुक्ला, एस.डी.सिंह, केशव प्रसाद उईके, आबकारी आरक्षक कैलाशनाथ नामदेव, रामसिंह, धरमू काछी, शिवमूरत नामदेव सम्मिलित रहे। इस प्रकार की कार्यवाही लगातार जारी रहेगी।
What do you feel about this post?
Like
Love
Happy
Haha
Sad

