रायपुर
विधानसभा रोड स्थित शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था सड्डू में 14 नवम्बर सुबह 9 बजे से अप्रेंटिसशीप मेला का आयोजन किया जा रहा है। इस मेला का उद्देश्य स्थानीय रोजगार को प्रोत्साहित करना है। योजनांतर्गत आयोजित किये जाने वाले अप्रेन्टिसशीप मेला में पोर्टल अप्रेंटिसशीप डॉट जीओवी डॉट इन पर अधिक से अधिक उद्योग और प्रतिष्ठानो का पंजीयन किया जा सकता है। इससे आई.टी.आई. उत्तीर्ण प्रशिक्षणार्थी को रोजगार का अवसर मिल सकेगा।
इस मेले में जिले के सभी उद्योग, प्रतिष्ठान अप्रेन्टिसशीप और प्लेसमेन्ट रखने हेतु सम्मिलित हो सकते है। इसके साथ ही आई.टी.आई. उत्तीर्ण युवा भी भाग ले सकते है। अप्रेन्टिसशीप प्रशिक्षण हेतु इच्छुक उम्मीदवार समस्त दस्तावेज के साथ 14 नवम्बर सुबह 9 बजे से संस्था में उपस्थित हो सकते है। अप्रेंन्टिसशीप मेला के दौरान प्रशिक्षणार्थी तथा उद्योग और प्रतिष्ठान का पोर्टल में स्पॉट पंजीयन की सुविधा आई.टी.आई. कैम्पस में रहेगी। इस संबंध में अधिक जानकारी के लिए प्रशिक्षणार्थी आई टी आई सड्डु, रायपुर मे कार्यालयीन समय पर संपर्क कर सकते है।
What do you feel about this post?
Like
Love
Happy
Haha
Sad

