मीजल्स रूबेला निर्मूलन अभियान में पूरी निष्ठा से काम करें: स्वास्थ्य मंत्री डॉ.चौधरी

मध्य प्रदेश राज्य

भोपाल

लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. प्रभुराम चौधरी ने कहा है कि मीजल्स रूबेला निर्मूलन अभियान में अधिकारी-कर्मचारी पूरी निष्ठा से काम करें। स्वास्थ्य मंत्री डॉ. चौधरी गुरुवार को अभियान के संदर्भ में एक दिवसीय राज्य स्तरीय उन्मुखीकरण कार्यशाला के शुभारम्भ सत्र को संबोधित कर रहे थे।

स्वास्थ्य मंत्री डॉ. चौधरी ने कहा कि भारत शासन द्वारा दिसंबर 2023 तक मीजल्स एवं रूबेला के निर्मूलन का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। जिस तरह सभी की सक्रिय भागीदारी से प्रदेश में विभिन्न टीकाकरण अभियान सफलता से चलाये गए हैं, उसी तरह मीजल्स रूबेला निर्मूलन अभियान भी संचालित किया जाये। जिला टीकाकरण अधिकारी अपने जिलों में मुख्यालय से ग्राम स्तर तक एक सशक्त कार्य-योजना बना कर मीजल्स रूबेला टीकों का ज्यादा से ज्यादा कवरेज कर प्रदेश को मीजल्स एवं रूबेला से मुक्त बनाने में सक्रिय भूमिका निभाएँ।

स्वास्थ्य मंत्री डॉ. चौधरी ने कार्यशाला में "मीजल्स रूबेला के सम्बन्ध में बहुधा पूछे जाने वाले प्रश्नों का संकलन", कोल्ड चेन के सुपरविजन के लिए संचालित कार्यक्रम "आनंद दिवस" के पोस्टर एवं मीजल्स रूबेला निर्मूलन 2023 अभियान के पोस्टर भी जारी किये।

कार्यशाला को राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन की मिशन संचालक श्रीमती प्रियंका दास एवं संचालक एनएचएम टीकाकरण डॉ. संतोष शुक्ला, राज्य कोल्ड चेन अधिकारी विपिन श्रीवास्तव ने भी संबोधित किया।

कार्यशाला में विशेषज्ञों ने अभियान की जानकारी दी। जिलों के टीकाकरण अधिकारी, संभागीय उप संचालक टीकाकरण एवं विश्व स्वास्थ्य संगठन, यूनिसेफ, यू.एन.डी.पी., जपाइगो, चाई एवं जे.एस.आई. इत्यादि के प्रतिनिधि उपस्थित थे।

 

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry