डिंडोरी
ग्राम सभा मोबिलाइजर संघ डिंडोरी की बैठक दीप प्रज्वलित एवं राष्ट्रगान से कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। दिनांक 10/11/ 2022 दिन गुरुवार को सुबह 11:00 बजे से मंसूरी हॉल डिंडोरी मैं बैठक रखी गई।जिसमें जिला कार्यकारिणी का गठन किया गया और सभी सातों ब्लॉक के ब्लॉक अध्यक्ष व जिले के सभी पंचायतों के पेशा ग्राम सभा मोबिलाइजर उपस्थित रहे।
विशेष रुप से सभी पेशा मोबिलाइजर जो पेशा क्षेत्र ग्राम पंचायत में कार्यरत हैं बैठक में ग्रामसभा मोबिलाइजर संघ के निम्न पदाधिकारियों का चयन हुआ। जिला अध्यक्ष राजाराम साहू जिला उपाध्यक्ष राजवती मरावी जिला सचिव अजय कुलेश सह सचिव सरस्वती व्योहार कोषाध्यक्ष प्रीति नागवंशी जिला संगठन प्रभारी नंदकुमार सैयाम जिला संयोजक संगीता लोरिया जिला प्रवक्ता संजय सिंह धुर्वे जिला मीडिया प्रभारी दलबीर सिंह धुर्वे संरक्षक रोशनी बनवासी संरक्षक प्रियंका नायक का चुने गए।
शहपुरा ब्लॉक अध्यक्ष अयोध्या प्रसाद रैदास,अमरपुर ब्लॉक अध्यक्ष धौकल सिंह,बजाग ब्लाक अध्यक्ष सचिन धुर्वे,समनापुर ब्लॉक अध्यक्ष राजकुमार,करंजिया ब्लॉक अध्यक्ष द्रोपती बालरे,डिंडोरी ब्लॉक अध्यक्ष नन्देश व जिले सभी ग्राम पंचायत के मोबिलाइज़र की उपस्थिति रही।
What do you feel about this post?
Like
Love
Happy
Haha
Sad

