धार
भारतीय जनता पार्टी जिला संगठन द्वारा आगामी संगठनात्मक कार्यक्रमों की कार्य योजना को लेकर जिला पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष एवं जिला पंचायत सदस्यों की शुक्रवार को भाजपा जिला कार्यालय पर एक कामकाजी बैठक आयोजित की गई बैठक में मुख्य रूप से भाजपा जिलाध्यक्ष राजीव यादव ने आगामी कार्य योजना पर सभी को मार्गदर्शन दिया।
कामकाजी बैठक में मुख्य रूप से जिला पंचायत अध्यक्ष सरदारसिंह मेड़ा, भाजपा जिला महामंत्री प्रकाश धाकड़ व जयराम गावर, मंडल अध्यक्ष विपिन राठौर और नितेश अग्रवाल जिला उपाध्यक्ष विश्वास पांडे, व्यापारी प्रकोष्ठ प्रदेश सोशल मीडिया प्रभारी आशीष गोयल, भाजपा जिला मीडिया प्रभारी संजय शर्मा, मोर्चा अध्यक्ष पूनमचंद फकीरा कुसुम सिंह सोलंकी प्रकोष्ठ जिला संयोजक वल्लभ अग्रवाल, प्रशांत ठाकरे,आशुतोष विजयवर्गीय,मोहित तातेड़,मंचासीन रहे।
भाजपा जिलाध्यक्ष राजीव यादव ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि वर्तमान समय में 9 दिसंबर तक चलने वाले निर्वाचन विभाग के मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान में पार्टी द्वारा निर्धारित त्रिदेव बीएलए इत्यादि को पूरे प्रण प्राण के साथ जुटकर बूथ मजबूत करने का आग्रह किया साथ पर जिन युवाओं की आयु 18 वर्ष पूर्ण हो चुकी है, उनके नाम मतदाता सूची में जोड़ने के लिए नगर में जन जागरूकता का कार्य करें।
आगामी कार्यक्रम में 15 नवंबर को भगवन बिरसा मुंडा जयंती जनजाति गौरव दिवस के रूप में जिले के प्रत्येक संगठन के कार्यकर्ता हर्षोल्लास से मनाएंगे। जिले के 9 नगरीय निकाय क्षेत्रों में वृहद दिपावली मिलन समारोह कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित होगा जिसमें संगठन विस्तार और बुथ के सशक्तिकरण को ध्यान में रखते हुए बूथ स्तर के त्रिदेव, पन्ना प्रमुख व पन्ना समिति सहित प्रत्येक बूथ से करीब सौ कार्यकर्ताओं की भागीदारी सुनिश्चित करने का लक्ष्य तय किया गया, वहीं पंचायत स्तर पर विधानसभा वार जिला पंचायत सदस्य, अध्यक्ष उपाध्यक्ष जनपद सदस्य अध्यक्ष उपाध्यक्ष एवं ग्राम पंचायत सरपंच का प्रशिक्षण वर्ग आयोजित किया जाएगा जिसमें विभिन्न विषयों पर प्रशिक्षण दिया जाएगा । इस अवसर पर धर्मेंद्र शर्मा सौरभ शर्मा,विकास मेहरवाल, पवन कुशवाह,नरेंद्र राठौर,शिव पटेल ,श्रीमती जमुना भुरिया सहित जिला पंचायत के सदस्य गण व भाजपा नगर वरिष्ठ कार्यकर्ता उपस्थित रहे। बैठक का संचालन राजेश डाबी व आभार नितेश अग्रवाल ने माना। उक्त जानकारी भाजपा जिला मीडिया प्रभारी संजय शर्मा ने दी।
What do you feel about this post?
Like
Love
Happy
Haha
Sad

