दनुष्का गुणतिलका ने तीन बार विक्टिम का गला दबाने की भी कोशिश की!

खेल

सिडनी
 
श्रीलंका के क्रिकेटर दनुष्का गुणतिलका पर ऑस्ट्रेलिया में रेप केस का आरोप लगा है। श्रीलंकाई टीम के स्वदेश लौटने के बाद भी दनुष्का ऑस्ट्रेलिया में ही हैं। दनुष्का पर आरोप है कि उसने विक्टिम का बार-बार गला दबाने की भी कोशिश की थी। मीडिया रिपोर्ट्स में पुलिस दस्तावेजों के हवाले से यह बात कही गई है।विक्टिम ने आरोप लगाया है कि 2 नवंबर को सिडनी के रोज बे स्थित उसके घर में उसका चार बार रेप किया गया। गुणतिलका टी20 वर्ल्ड कप में खेलने के लिए श्रीलंकाई टीम के साथ यहां आ रखा था।

31 वर्षीय गुणतिलका को बाद में गिरफ्तार कर दिया गया था। श्रीलंका के बाकी खिलाड़ी सुपर 12 से बाहर होने के बाद स्वदेश लौट गए थे। विक्टिम ने अपनी शिकायत में आरोप लगाया है कि गुणतिलका ने यौन उत्पीड़न के दौरान तीन बार उसका गला दबाने की कोशिश की।

ऑस्ट्रेलियाई मीडिया रिपोर्ट में पुलिस दस्तावेजों के हवाले से कहा गया है, 'शिकायतकर्ता ने आरोपी की कलाई पकड़कर उसका हाथ हटाने की कोशिश की, लेकिन आरोपी ने उसका गला जोर से दबा दिया था। शिकायतकर्ता को अपनी जान को खतरा लगने लगा था।'

 

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry