बॉलीवुड की सुपरहिट फिल्म ह्यब्रह्मास्त्रह्ण सिनेमाघरों के बाद अब ओटीटी पर धूम मचा रही हैं. फिल्म के पहले पार्ट ह्यशिवाह्ण में रणबीर कपूर के आॅनस्क्रीन माता-पिता (अमृता और देव) को लेकर एक कहानी बताई गई, जिसका खुलासा ह्यब्रह्मास्त्र: पार्ट दो देवह्ण होगा. इस बीच फिल्म ने फैंस के बीच सस्पेंस छोड़ दिया है कि आखिर पार्ट दो में कौन होगा जो रणबीर कपूर के माता-पिता का किरदार निभा रहा है. ह्यब्रह्मास्त्रह्ण के ओटीटी पर रिलीज होने के बाद सोशल मीडिया पर फिल्म का एक क्लिप शेयर कर दावा किया जा रहा है कि फिल्म में दीपिका पादुकोण हैं, जो रणबीर कपूर की मां ह्यअमृताह्ण का रोल प्ले कर रही हैं. थिएटर रिलीज के समय फैन ने इंटरवल के बाद फ्लैशबैक सीन में दीपिका पादुकोण की झलकियां देखीं थीं, हालांकि उस समय लोगों को डाउट था. लेकिन ब्रह्मास्त्र के ओटीटी प्रीमियर के बाद फैंस को यकीन हो गया है कि दीपिका पादुकोण सीक्वल में अमृता की भूमिका निभाएंगी. दीपिका की कई तस्वीरें और वीडियो वायरल हो रही हैं, जिसमें दावा किया जा रहा है कि यह ब्रह्मास्त्र का एक सीन है. ब्रह्मास्त्र में अमृता के रूप में दीपिका की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं.
What do you feel about this post?
Like
Love
Happy
Haha
Sad

