सुपरवाइजर ने नाबालिग किया दुष्कर्म, गर्भवती होने पर चला पता

मध्य प्रदेश राज्य

भोपाल
 मध्यप्रदेश (MP) में लगातार दुष्कर्म (rape) के मामले तेजी से बढ़ते जा रहे हैं। इन मामलों पर कोई सख्त कार्यवाई भी नहीं की जा रही है। जिस वजह से दुष्कर्म के मामलों में तेजी से बढ़त हो रही है। अभी हाल ही में भोपाल (Bhopal) के कोलार के ग्राम सनखेड़ी से एक दुष्कर्म का नया मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि यहां निर्माणाधीन बिल्डिंग में एक 16 साल की बालिका के साथ सुपरवाइजर ने रैप कर लिया। ये मामला तब सामने नहीं आया जब दुष्कर्म हुआ लेकिन तब सामने आया जब 16 साल की बालिका गर्भवती हुई।

जानकारी के मुताबिक, इस मामले में पुलिस ने पोस्‍को एक्‍ट और दुष्‍कर्म की धाराओं के चलते केस दर्ज किया है। साथ ही आरोपी भी पुलिस की गिरफ्त में है। आरोपी का नाम अमित है। वह पहले से ही बालिका को जनता था। ऐसे में जून के महीने में वह बालिका को घुमाने के बहाने अपने साथ सीहोर ले गया था। उसके बाद आरोपी अपने घर उस बालिका को सेमरा अशोका गार्डन लेकर गया। यहां उसने बालिका के साथ दुष्कर्म किया।

अभी जब ये मामले पुलिस के सामने आया तो पुलिस द्वारा बताया गया है कि बालिका कोलार की रहने वाली है। नवंबर में जब उसकी तबियत बिगड़ी और उसको अस्पताल लेकर गए तब ये बात सामने आई कि वह गर्भवती है। उसके बाद परिजनों ने बालिका से पूछताछ की। जिसके बाद ये बात सामने आई कि अमित ने उसका दुष्कर्म किया है। परिजनों ने ये बात सुन कर तुरंत अस्पताल प्रबंधन की मदद से चाइल्ड लाइन से संपर्क किया। उन्हें इस मामले की पूरी जानकारी दी। जिसके बाद पीड़िता के परिजन ने अशोका गार्डन थाने में आरोपित के खिलाफ केस दर्ज करवाया। अभी आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। साथ ही पुलिस उससे पूछताछ कर रही है।

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry